सोनभद्र, 20 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
आॅल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एम्पलाॅईज को-आॅडिनेशन कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी• एन• बरडे एवं महासचिव एम• माडलिंक के निर्देश पर एनसीएल दुद्धीचुआ मे कार्यरत गुलाब सिंह को केंद्रीय कमेटी का संगठन सचिव बनाया गया है जिसको लेकर स्थानीय कर्मचारियों मे हर्ष व्याप्त है।
संगठन के एनसीएल जोन के महासचिव जयबहादुर सिंह यादव ने बताया कि श्री सिंह के केंद्रीय कमेटी का संगठन सचिव बनाएं जाने से एससी/एसटी तथा पिछडा वर्ग के कर्मियों को नयी आवाज मिलेगी। श्री सिंह के संगठन सचिव बनाए जाने पर एनसीएल जोन के अध्यक्ष राजेंद्र राम, कार्यकारी अध्यक्ष एम• के• सिंह, कोषाध्यक्ष प्रीतम कुमार आदि ने हर्ष जताया है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4082