होली मिलनोत्सव



सिमरी नागरिक परिषद हावड़ा
सिमरी नागरिक परिषद हावड़ा द्वारा उत्तर हावड़ा जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा ट्रस्ट के सभागार में आयोजित होली मिलनोत्सव व प्रीति भोज में सैकड़ों की तादात में समस्त सातों सिमरी निवासी उपस्थित हुए। ज्ञात हो सातों सिमरी निवासी प्राचीनकाल से ही हावड़ा-कोलकाता व बंगाल के विभिन्न शहरों में रहते आ रहे है परन्तु आज इस शहरी सच्चाई से इन्कार नहीं किया जा सकता हैं कि एक गाँव के होकर भी अधिकांश परस्पर अपरिचित हैं। इस अपरिचय को परिचय में बदलने के लिए रंगों का त्योहार होली के पूर्व 11 मार्च 2017 को होली मिलनोत्सव व प्रीति भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 7 बजे से हुआ जिसमें हावड़ा नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य व उत्तर हावड़ा तृणमूल काँग्रेस अध्यक्ष गौतम चौधरी सहित पार्षद अनूप चक्रवर्ती उपस्थित हुए। कार्यक्रम दौरान अनिल पाण्डेय, कमलेश कुमार राय, वशिष्ठ राय, प्रमोद राय, राजीव राय सहित कई लोग सक्रिय दिखें।
नवयुवक दल हावड़ा
वही हावड़ा के हरदत राय चमारिया रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप नवयुवक दल संस्था के कार्यालय के पास संस्था द्वारा आयोजित होली मिलनोत्सव में भी सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर गले मिलते हुए होली पर आयोजित संगीत संध्या का भरपूर लाभ उठाया। भोजपुरी गीतों पर आधारित संगीत संध्या की प्रस्तुति कर रहे कलाकारों ने सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। हावड़ा नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य व उत्तर हावड़ा तृणमूल काँग्रेस अध्यक्ष गौतम चौधरी, पार्षद गौतम चौधरी (डिल्लू दा) समित घोष, समाजसेवी प्रकाश शुक्ला सहित संस्था के मनोज राय, डब्लू राय, वशिष्ठ राय व अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
भोजपुरी नवयुवक संघ हावड़ा
उत्तर हावड़ा स्थित घास बगान मैदान में भोजपुरी नवयुवक संघ हावड़ा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी भारी तादात में लोग उपस्थित हुए हालाकि बारिश होने के कारण कार्यक्रम का शुभारम्भ थोड़ा विलम्भ हुआ परन्तु बारिश के रुकते ही क्षणिक पलों में लोगो का आगमन चालू हो गया। समारोह के लिए संस्था द्वरा बेहतरीन व्यवस्था की गयी थी। रंग-गुलाल लगा कर लोगों ने एक दूसरे का अभिनन्दन किया। होली पर आधारित भोजपुरी गीतों सहित ठंडाई व नास्ता का लाभ लोगों ने खूब उठाया। संस्था के सदस्य वेदप्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष अमित सिंह व आशीष शर्मा, महासचिव संजय कुमार पाण्डेय सचिव विवेक उपाध्याय, पवन तिवारी, जिम्मी जयसवाल, उपसचिव सुमित सिंह, अभिषेक पाण्डेय, रितेश पाण्डेय सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रहें।

https://www.indiainside.org/post.php?id=41