सिएल पेरिस प्रदर्शनी में 45 भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं



नई दिल्ली/पेरिस, 23 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद-टीपीसीआई के चेयरमैन मोहित सिगंला ने कहा है कि पेरिस में आयोजित सिएल प्रदर्शनी से भारतीय कंपनियों को व्यापार में भागीदारी बढ़ाने, नई उपभोक्ता प्रवृतियों की जानकारी प्राप्त करने, भोजन क्षेत्र में नवाचार, खाद्य सेवाओं, विपणन अनुबंधों और संयुक्त उद्यमों की संभावनाए तलाशने का बेहतर अवसर मिलेगा।

खाद्य सेवा व्यवसायियों के लिए सबसे बड़े बाजार स्थल के रूप में आयोजित सिएल पेरिस प्रदर्शनी में 45 भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद ने इस प्रदर्शनी में भाग ले रही कंपनियों के लिए विशेष भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया हैं। सिएल पेरिस प्रदर्शनी खाद्य सेवा उत्पादों का एक बड़ा आयोजन हैं जिसमें फ्रांस और 109 देशों की 7 हजार से अधिक कंपनियां अपने खाद्य उत्पाद प्रदर्शित कर रही हैं। इनमें खाद्य सामग्री से लेकर संसाधित उत्पाद तक शामिल हैं।

श्री सिगंला ने कहा कि सिएल प्रदर्शनी में रखे गए भारतीय उत्पादों और हिस्सा ले रही कंपनियों के प्रति खरीददारों ने विशेष रुचि दिखाई हैं। इससे भारत और यूरोप के बीच सहयोग के नए अवसर पैदा होंगे।

यह प्रदर्शनी डेरी उत्पादों, मांस, ताजा फलों और सब्जियों, डिब्बाबंद और संसाधित एवं अर्ध-संसाधित खाद्य उत्पादों, स्वास्थ्य उत्पादों, मवेशी और पोलट्री उत्पादों तथा उपकरण और सेवाओं में रूचि रखने वाले खरीददारों और विक्रताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर हैं।

सिएल पेरिस का आयोजन हर दो वर्ष में किया जाता हैं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4108