रायबरेली : खबरें विशेष, खबरें समूह में.....



डलमऊ-रायबरेली, 24 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

॥■॥ आपातकालीन समस्या के निराकरण के लिए पीड़ित असहाय महसूस करते हुए

पिछले कई वर्षों से डलमऊ तहसील मुख्यालय में बने उपजिलाधिकारी आवास तहसीलदार आवास नायब तहसीलदार आवास के साथ डलमऊ कोतवाली में बने क्षेत्राधिकारी आवास में संबंधित अधिकारी द्वारा रात्रि विश्राम ना करने के कारण कार्यालय बंद होने के बाद क्षेत्रीय पीड़ित लोगों की आपातकालीन समस्या के निराकरण के लिए पीड़ित असहाय महसूस करते हुए मात्र एक डलमऊ कोतवाली पर दस्तक देने को मजबूर है और डलमऊ कोतवाली से संतोषजनक समाधान ना होने पर पीड़ित मजबूर होकर अगली सुबह का इंतजार करने के बाद अधिकारियों के पास पहुंचकर अपनी समस्या अवगत कराता है लेकिन शायद कभी कभी इसी देरी में कई घटनाएं भी घट चुकी होती है।

जहां एक और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1 वर्ष पूर्व कोतवाली डलमऊ में लाखों रुपए की लागत से क्षेत्र अधिकारी के पुराने जर्जर आवास के बदले नया आवास का निर्माण कराया गया है और इसी क्रम में लाखों रुपए सरकारी धन व्यय करते हुए लगभग 3 वर्ष पूर्व तत्कालीन उप जिलाधिकारी रामप्रसाद के कार्य काल में तहसीलदार नायब तहसीलदार और उपजिलाधिकारी आवास का मरम्मत और सुंदरीकरण कराया गया था लेकिन शायद इसके बाद से किसी भी सक्षम अधिकारी के आवास पर किसी अधिकारी द्वारा रात्रि विश्राम करने की जहमत नहीं उठाई और कार्यालय बंद होते ही जिला मुख्यालय की ओर सभी अधिकारी रवाना हो जाते हैं जिससे क्षेत्रीय लोग किसी भी प्रकार की समस्या को सुलझाने के लिए अपने आप को अनाथ महसूस करने पर मजबूर हो जाते हैं। अधिकारियों के इस प्रकार के रवैया के कारण तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जहां एक और सराहन ग्लोब अधिकारियों के नाम और झुग्गी में अवैध कब्जे करने में सफल होते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर डलमऊ पुलिस मात्र अवैध कब्जे का कार्य रुकवा कर अपना पल्ला झाड़ लेती है।


॥■॥ लोगों की समस्याओं के प्रति कितने सक्रिय हैं क्षेत्र के अधिकारी...!

पिछले लगभग 1 सप्ताह में अलग अलग घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा रोड जाम करने की घटना को अंजाम दिया। जब तक उच्च अधिकारी पहुंचते तब तक वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण राहगीरों को विभिन्न प्रकार की भारी समस्या उठानी पड़ी यदि समय रहते उच्चाधिकारी इस प्रकार की घटनाओं में पहुंचकर निराकरण कर दे तो लोगों को इस प्रकार की समस्या से निजात मिल सकता है अधिकारियों की इस प्रकार की मनमानी के चलते तहसील मुख्यालय में रात्रि विश्राम ना करने के कारण तहसील क्षेत्र के दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने पर समय से उच्च अधिकारियों के ना पहुंचने पर सोने पर सुहागा का उदाहरण चरितार्थ हो रहा है।

तहसील क्षेत्र के रामसनेही मनोज कुमार मिश्रा, सुधीर जयसवाल दिनेश कुमार मोदनवाल, अनूप कुमार, संदीप चौधरी आदि के साथ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तहसील के उच्चाधिकारियों द्वारा तहसील मुख्यालय में अपने आवास पर रात्रि विश्राम कराने की मांग की है।

इसके बाबत संबंधित उपजिलाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क करने पर मोबाइल नहीं उठाया गया जिससे यह साफ जाहिर होता है कि क्षेत्र का अधिकारी लोगों की समस्याओं के प्रति कितना सक्रिय हो सकता है वहीं तहसीलदार डलमऊ तृप्ति गुप्ता ने बताया की तहसीलदार आवास जर्जर स्थित में होने के कारण रहने योग्य नहीं है।

॥■॥ हत्यारोपी एक युवक गिरफ्तार

बुधवार को करीब 12 बजे मुखबिरो की सूचना पर क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह व डलमऊ कोतवाली प्रभारी लक्ष्मी कांत मिश्रा पुलिस बल के साथ थाना गदागंज क्षेत्र की ग्राम एकडला गांव के तारापुर में छिपे मुख्य आरोपी सानू सिंह पुत्र नन्हे सिंह निवासी पूरे धौकल मजरे रसूलपुर धरावा को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं अन्य दो हत्यारोपी सत्यम सिंह पुत्र राज नारायण सिंह निवासी पुरे धौकल मजरे रसूलपुर धरावा, दीपू सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बांसी परान थाना गदागंज अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। विदित हो कि बीते 22 अक्टूबर को चचेरे भाई शोभा लाल के घर में मुंडन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस दौरान मनोरंजन के तौर पर नौटंकी का भी आयोजन किया गया था जिसमें पास पड़ोस के साथ साथ घर के भी लोग हंसी खुशी के माहौल शामिल हुए थे करीब 10:30 बजे जैसे ही नौटंकी प्रारंभ हुई वैसे ही उक्त हत्यारोपी युवक अवैध असलहे से लैस होकर नौटंकी देखने लगे तभी सड़क किनारे बैठे वासुदेव 27 वर्ष पुत्र गंगाराम निवासी पूरे बद्री सिंह मजरे रसूलपुर धरावा के बीच मनपसंद गाने को लेकर तू तू मैं मैं होने लगी। देखते ही देखते सानू सिंह ने वासुदेव पर कई राउंड फायर कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। नौटंकी के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियों की गड़गड़ाहट से वहां पर मौजूद ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। परिजनों ने आनन-फानन गंभीर रूप से घायल युवक को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक युवक की बहन माया देवी पुत्री गंगाराम की तहरीर पर पुलिस ने उक्त 3 की हत्या आरोपी युवकों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर बुधवार को मुख्य हत्या आरोपी युवक सानू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य युवकों की गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4114