03 अक्टूबर। उपराष्ट्रपति एम० वेकैया नायडू ने आज विजयवाड़ा में आयोजित समारोह में केंद्रीय जहाजरानी, सड़क परिवहन व राजमार्ग तथा जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नीतिन गडकरी के साथ अनेक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं तथा कृष्णा नदी (राष्ट्रीय जलमार्ग-4) मुक्तयाला से विजयवाड़ा खंड के विकास परियोजना को लांच किया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन० चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे।
सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गई और आंध्र प्रदेश में 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधार शिला रखी गई। सभी परियोजनाओं की अनुमानित लागत 4,193 करोड़ रुपये है। कृष्णा नदी (राष्ट्रीय जलमार्ग-4) के विकास के लिए पहले चरण के काम की आधारशिला भी रखी गई। परियोजना के पहले चरण में परिवहन के लिए मुक्तयाला से विजयवाड़ा खंड को विकसित किया जाएगा। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 7,015 करोड़ रुपये है और जल मार्ग की लंबाई 315 किलोमीटर है।
इस अवसर पर श्री गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों को सुधारने पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी। इससे राज्य के विकास को बहुत अधिक तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा कि 6 लेन की एक्सेस नियंत्रित ग्रिनफिल्ड अमरावती एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा ताकि राजधानी अमरावती को अनंतपुर से जोड़ा जा सके और कुरनुल और कडपा से संपर्क स्थापित हो सके। कुल 557 किलो मीटर लम्बासई की परियोजना स्वीकृत की गई है और इस पर 25,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश सरकार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रही है और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय जलमार्ग-4 के मुक्तयाला से विजयवाड़ा खंड को विकसित करने की परियोजना से क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में कारगार लॉजस्टिक समाधान प्राप्तप होगा। इससे राजधानी अमरावती विकसित करने में सहायता मिलेगी क्योंकि विकास के चरण में राजधानी में विशाल मात्रा में निर्माण सामग्री पहुंचने की उम्मीाद है। राज्य में सागरमाला परियोजना के अंतर्गत बंदरगाहों से संबंधित अनेक परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा। विशाखापत्तनम बंदरगाह की क्षमता बढ़ाई जाएगी। विशाखापत्तनम - चेन्नई औद्योगिक गलियारा एक महत्वरपूर्ण परियोजना है। इससे राज्य को काफी अधिक लाभ होगा। इसे तेजी से लागू किया जाएगा। उन्होने आश्वासन दिया कि 2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले पोलावरम सिंचाई परियोजना पूरी कर ली जाएगी और इसके लिए केंद्र सरकार सभी आवश्यक सहायता राज्य सरकार को देगी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को धन्य्वाद दिया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि केंद्र की सहायता से पोलावरम परियोजना समय पर पूरी होगी। वहीं उपराष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू ने राज्य में एक ही दिन में अनेक परियोजना लांच किए जाने पर प्रसन्नता व्य्क्तत की। उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता नदियों को आपस में जोड़ने की है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=413