हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा : आगामी 29 को होगा कार्यकर्ता समेलन



लालगंज-रायबरेली, 27 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ• वी• पी• सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हमारी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा उत्तरप्रदेश लगातार कई वर्षों से कार्यरत है जिसका विस्तार बूथ स्तर तक करने के उद्देश्य से आगामी 29 अक्टूबर को सुभाष पैलेस लालगंज में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के विधान परिषद सदस्य, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संतोष कुमार सुमन व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जयपाल यादव पधार कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।

श्री सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने व ऊचाईयों में ले जाने के लिए युवा वर्ग को जोड़ने का कार्य किया जायेगा। साथ ही साथ पुरानी कार्यकारणी भंग कर नयी कार्यकारिणी बनाए जाने का कार्य भी किया जाएगा। इस मौके पर डॉ• अभिषेक त्रिवेदी, आकाश वाजपेयी, डॉ• अमित कुमार सिंह, सुधीर वर्मा, शैलजा सोनी, राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4144