गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जवानों के बच्चों को छात्रवृति चैक दिया गया



• गृहमंत्री ने केन्द्रीय सशस्त्रस पुलिस बलों और असम राइफल्स के जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति चैक‍ दिए
\
03 अक्टूबर। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां एक समारोह में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स (एआर) के उन जवानों के स्कूली बच्चों को 11 छात्रवृत्ति चैक‍ प्रदान किये जिन्होंने देश सेवा में अपने प्राणों की आहूति दे दी। शेष 172 छात्रवृत्तियों की राशि प्रायोजक, सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (एसडीएफ) द्वारा लाभान्वितों को सीधे डिजीटली हस्तांतरित कर दी गई।

एसडीएफ ने केन्द्रीम सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के बच्चों के लिए वर्ष 2016 में छात्रवृत्ति का प्रावधान किया था। गृह मंत्रालय ने विभिन्न सीएपीएफ और एआर परिवारों के 295 बच्चों की पहचान की और एसडीएफ के साथ सलाह मशविरा करके प्रत्ये‍क बच्चे को 6,000 रूपये छात्रवृत्ति देने का फैसला किया। इस वर्ष विभिन्न सीएपीएफ से 183 बच्चों की पहचान की गई और गृह मंत्रालय और एसडीएफ ने इन बच्चों को आगामी वर्षों में छात्रवृत्ति प्रदान करने का फैसला किया।

अपने संक्षिप्त संबोधन में केन्द्रीय गृहमंत्री ने सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (एसडीएफ) के प्रबंधन ट्रस्टी एस० डी० शीबूलाल को यह उत्कृष्टम कार्य हाथ में लेने और राष्ट्रं निर्माण में उनके योगदान के लिए बधाई दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि एसडीएफ बुजुर्ग व्यटक्तियों और समाज के कमजोर वर्गों के लोगों की देखभाल सहित अनेक लोककारी कार्यों में लगा हुआ है।

समारोह में गृह मंत्रालय और सीएपीएफ के वरिष्ठ अधिका‍री, एसीएफ की संरक्षक श्रीमती कुमारी शीबूलाल और सीएपीएफ जवानों के परिवारों के सदस्य शामिल हुए।

https://www.indiainside.org/post.php?id=417