सरेनी-रायबरेली, 08 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई गांवों के युवाओं ने प्रभात सिंह त्रिलोकचंदी के संयोजन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर एक नई विचारधारा के साथ दीपावली का पर्व मनाया। दीपावली के शुभ अवसर पर सैकड़ों क्षेत्रीय युवाओं ने सोहलेश्वर शिव मंदिर में उपस्थित रहते हुए सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया व उसके उपरांत सरेनी स्थित शहीद स्मारक में जो लौट के घर न आए उन अमर जवान शहीदों के लिए भी सैकड़ों युवाओं ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान का गायन कर वीर शहीदों की शहादत को याद करते हुए नारे लगाए। क्षेत्रीय युवाओं द्वारा किए गए इस कार्य की क्षेत्र में खूब सराहना की जा रही है। इस अवसर पर रिटायर्ड सूबेदार फौजी पवन सिंह, गोविंद शुक्ल, महेंद्र सिंह, अजय सिंह, आशू सिंह, अनूप तिवारी, अनुराग, चन्दन, निरंजन, अखिलेश आदि सैकड़ों क्षेत्रीय युवा उपस्थित रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4223