आगामी चार से पाँच दिन में हो सकता फड़णवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार -सूत्र



--- जितेन्द्र मिश्रा, मुम्बई।

बीते महीने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की हुई मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जल्द ही राज्य की देवेंद्र फड़णवीस सरकार में बड़ा फेरबदल होने की खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 10 और 12 अक्टूबर के बीच राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है जिसमें कई लोगों की मंत्री पद से छुट्टी तो कुछ नए लोगो को मंत्री मंडल में जगह की खबर मिल रही है।

वही सूत्रों का कहना है की कांग्रेस छोड़कर नयी पार्टी बनाने वाले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा और उन्हें महसूल या लोकनिर्माण विभाग दिया जा सकता है। इसी के साथ ही भाजपा के कई मंत्रियो के विभाग में फेरबदल हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार में नंबर दो की भूमिका निभाने वाले कैबिनेट महसूल मंत्री चंद्रकांत पाटिल, सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बड़ोले सहित कई और मंत्री के विभाग में फेरबदल हो सकता है जबकि सूत्रों का कहना है की गृह व नगर विकास राज्य मंत्री रणजीत पाटिल का प्रमोशन करके उन्हें राज्य से कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने की खबर आ रही है और भाजपा की तरफ से भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के साथ कई और नए चेहरे को मंत्री मंडल में शामिल किया जा सकता है।

वही सरकार की सहयोगी दल शिवसेना में भी बड़ा फेरबदल होने की खबर आई है। सूत्रों की माने तो शिवसेना के दो से तीन वरिष्ठ मंत्रियो की पद से छुट्टी तय मानी जा रही है जिसका कारण माना जा रहा है पार्टी के विधायकों का काम न करने के कारण इन मंत्रियो से पक्ष प्रमुख नाराजगी के साथ -साथ आगामी लोकसभा और विभानसभा चुनाव को देखते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला किया है जिसमें गृहनिर्माण राज्य मंत्री वायकर का प्रमोसन करके उन्हें कैबिनेट और सुनील प्रभु को मंत्री बनाये जाने की खबर सामने आ रही है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=425