महा छठ पूजा सूर्योदय के साथ संपन्न



हावड़ा, 14 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

महा छठ पूजा आज सुबह सूर्योदय के साथ संपन्न हुआ। उत्तर हावड़ा की सामाजिक संस्था हावड़ा कमल संघ द्वारा लगातार 20 वर्षों से किंग्स रोड नमक गोला घाट पर सेवा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी किंग्स रोड (डबसन रोड मेल) से गंगा घाट तक मनमोहक सजावट की गई।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सात घोड़ों पर सवार सूर्यदेव की प्रतिमा का विधिवत पूजन कर शिविर का शुभारंभ किया गया। संस्था द्वारा लगभग 2000 श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री दिया गया। रात्रि को लगभग 1500 लोगों को खिचड़ी खिलाया गया जिसमें उत्तर हावड़ा व अन्य स्थानों से श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने आते है।

वहीं हावड़ा कमल संघ के सचिव उमेश राय द्वारा 250 पुरुष छठ व्रतियों को पूजन सामग्री के साथ साथ गमछा भी भेंट किया गया।

आज सुबह संस्था द्वारा पूजन सामग्री व विशेषकर गाय का दूध श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराया गया। व्रत सम्पन्न होने पर सैकड़ों व्रतियों के लिए मिष्ठान, जल और चाय की व्यवस्था की गई थी।

संस्था के सदस्य मुन्ना दुबे, जितेंद्र तिवारी, पप्पू दुबे, राजेश राय, बिनोद जयसवाल, अविनाश प्रताप सिंह, उमा शंकर प्रसाद, सरजू यादव, कुंदन सिंह, पंकज राय, मुकेश राय, सुखारी सिंह, सतीश पांडेय, रमेश राय व अन्य सेवा भाव में सक्रिय रहे। वहीं पार्षद गीता राय के साथ महिला नेत्री विजय लक्ष्मी रेड्डी, बबिता जैन, आशा अग्रवाल, गीता त्रिवेदी ने महिलाओं को पूजन सामग्री देकर कार्यक्रम में सहयोग किया। शिविर में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरजीत साहा, मंत्री अरूप राय, एसीपी कौशिक बसाक, गोलाबाड़ी थाना प्रभारी तथागत पाण्डेय ने लोगों का आभार व्यक्त किया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4270