--- हरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार, वाराणसी।
☆ समर्थ ग्राम अभियान/उन्नत भारत अभियान की आईएमएस में बैठक
उन्नत भारत अभियान एवं समर्थ भारत अभियान के अन्तर्गत काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा 100 ग्रामों को जो कि काशी विद्यापीठ खण्ड के अन्तर्गत आते है, उनके स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने गाँव के लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित सभी सरकारी योजनाओ के बारे में बताया और जिला अस्पताल एवं अन्य सरकारी अस्पतालो के तरफ से होने वाले कार्यकलापों को ग्रामीणों के बीच कैसे किया जा रहा है इसके बारे में विस्तार से बताया।
संयोजक डा• टी• पी• चतुर्वेदी ने आगे बीएचयू द्वारा इन गाॅवों में रोगों के रोकथाम एवं उनसे निवारण के उपाय पर विभिन्न पहलुओं पर बीएचयू द्वारा किये गये कार्यो की चर्चा की। इसके लिए मुख्य रुप से कैसे सरकारी सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी जाये एवं उसके लिए संवाद किया जाए जिससे की ग्रामीणों में इन योजनाओ की पूरी तरह से जानकारी हो जाए। हर ग्राम सेे एक स्वेच्छा से काम करने वाले व्यक्ति का चुनाव किया जाए और उसको बीएचयू के तरफ से चिकित्सा के क्षेत्र में गामीणो को होने वाले लाभ से अवगत कराया जाए।
इस सम्बन्ध में बिजान मिश्रा जो कि ‘‘युनिवर्सल हेल्थ कवरेज‘‘ के निदेशक है, उन्होने हर गाँव के लोगो को एक स्वास्थ्य कार्ड देने की चर्चा की जिसका खर्च उनके एन•जी•ओ• द्वारा किया जायेगा। इस स्वास्थ्य कार्ड से ग्रामीणों को सरकारी अस्पतालों में कुछ सहुलियते देने पर चर्चा हुआ।
डा• संगीता ने महीने में एक या दो कैम्प बीएचयू द्वारा लिए गये गाँवो में कराने की योजना प्रस्तुत की। अन्त में डा• टी• पी• चतुर्वेदी ने उन्नत भारत अभियान एवं समर्थ भारत अभियान के अन्तर्गत ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
बैठक में वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा• बी• बी• सिंह, आईएमएस के निदेशक प्रो• वी• के• शुक्ला, उन्नत भारत के संयोजक प्रो• टी• पी• चतुर्वेदी, सोशल एवं प्रिवेन्टीव मेडीसीन के विभागाध्यक्ष डा• संगीता आदि मौजूद रहीं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=428