मसूरी नगर पालिका चुनाव में इस बार है त्रिकोणीय मुकाबला



---सचिन तिवारी, मसूरी, 15 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मसूरी नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस बार कांग्रेस से युवा प्रत्याशी मेघ सिंह कंडारी, भाजपा से ओ• पी• उनियाल और निर्दलीय प्रत्याशी अनुज गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। दरअसल अध्यक्ष पद पर इस बार कांग्रेस ने निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल को टिकट ना देकर युवा प्रत्याशी मेघ सिंह पर भरोसा जताया, जो कि एक तुरुप का पत्ता साबित हो रहा है।

जहां एक तरफ बीजेपी का अपने पुराने प्रत्याशी ओ• पी• उनियाल पर विश्वास कायम रखना और दूसरी तरफ अनुज गुप्ता का निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े होना बनिया समाज और व्यापारी वर्ग के वोट को बांट रहा है वहीं दूसरी ओर पहाड़ी और जौनसारी वोट मेघ सिंह के खाते में जाते हुए नजर आ रहे हैं। मसूरी के चुनाव में सबसे प्रबल प्रत्याशी के रूप मेघ सिंह ऊभर रहे हैं।

मेघ सिंह कंडारी की बात की जाए तो उनकी छवि बिलकुल साफ-सुथरी और एक समाज सेवक की रही है। मसूरी के जनता के बीच वे बहुत ही सम्मानित और एक बेदाग छवि और लोकप्रिय हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी के ऊपर कई आरोप हैं और निर्दलीय प्रत्याशी अनुज गुप्ता का कोई खास जनाधार नहीं दिख रहा।

मसूरी की जनता का मेघ सिंह के ऊपर बढ़ता विश्वास और उनका मिलनसार व्यक्तित्व व सर्वधर्म समुदाय को साथ लेकर चलना कांग्रेस को एक बार फिर मसूरी में जीत की तरफ बढ़ा रहा है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4285