बीएचयू : 100वाँ दीक्षान्त समारोह 22 नवम्बर 2018 गुरुवार को



वाराणसी, 16 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का 100वाँ दीक्षान्त समारोह 22 नवम्बर 2018 गुरुवार को स्वतन्त्रता भवन के सभागार में आयोजित होगा। प्रख्यात वैज्ञानिक एवं नेशनल रिसर्च प्रोफेसर डाॅ• रघुनाथ अनन्त माशेलकर दीक्षान्त भाषण देंगे। कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इस अवसर पर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो• के• विजयराघवन को डी-एससी (डाॅक्टर आॅफ साइंस) आनरिसकाजा प्रदान की जाएगी। जबकि भारतीय क्लासिकल म्युजिक के लब्धप्रतिष्ठित विद्वान पण्डित राजन मिश्रा व साजन मिश्रा को डी-लिट (डाॅक्टर आॅफ लिटरेचर) आनरिसकाजा की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। डीएससी तथा डी-लिट की मानद उपाधि को अनुमोदित करने के लिए आज सायं डाॅ• के• एन• उडुप्पा सभागार में कुलपति प्रो• राकेश भटनागर की अध्यक्षता में बीएचयू विद्वत परिषद (अकैडमिक कौंसिल) की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ• नीरज त्रिपाठी भी मंचासीन थे। बैठक में विद्वत परिषद द्वारा उक्त मानद उपाधियों को अनुमोदित किया गया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4295