सोनभद्र, 18 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र किरीट राठौर के• हरिभाई के निर्देश पर मादक पदार्थ बेचने के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत मुखबीर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक तस्कर की घेराबंदी की गई। पकड़े गए तस्कर के पेन्ट की जेब से 503 ग्राम हेरोइन बरामद बरामद हुआ जिसपर उसे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया और मु•अ•सं• 666/18 धारा 8122 एन•डी•पी•एस• एक्ट का पंजीकृत किया गया। बता दें कि जब्त किए गए हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रूपये हैं।
गिरफ्तार व कार्यवाही करने वाली पुलिस दल में एस•एच•ओ• चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, एस•आई• सुजित मिश्रा, एच•सी•पी• राजेश मिश्रा, एस•सी• शिवकान्त द्विवेदी, का• अमर सिंह व अंसारी सिद्दीकी और चालक रविन्द्र मिश्रा सक्रिय रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4316