बीएचयू हिंसा : जांच को पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम



--- हरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार, वाराणसी।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में गत दिनों एक छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठी छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज के बाद हुई हिंसा की जांच न्यायिक आयोग, मजिस्ट्रेटी जांच और क्राइम ब्रांच की जांच के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच दल बुधवार को देर शाम वाराणसी पहुंचीं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम में कार्यकारी अध्यक्ष रेखा शर्मा के अलावा एडवोकेट प्रियंका मेघा तथा कानूनी सलाहकार सुश्री गीता, तीन सदस्यीय टीम में शामिल हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम गत दिनों हुई छेड़खानी से लेकर लाठीचार्ज की घटनाक्रम के बारे में छात्राओं से बातचीत के बाद बीएचयू प्रशासन और जिला प्रशासन की पक्ष की भी पड़ताल करेगी। वाराणसी पहुंची महिला आयोग की टीम गुरुवार को सुबह बीएचयू परिसर में घटनास्थल के साथ ही लाठीचार्ज की शिकार छात्राओं से बातचीत करेगी।

इस बाबत राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि किसी भी सूरत में महिलाओं पर हिंसा को रोकने का प्रयास आयोग करता है। बीएचयू में छेड़खानी , लाठीचार्ज सहित छात्राओं पर थोपी गई बंदिशों की पड़ताल करके उनके साथ न्याय किया जायेगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=435