अंडाल-पश्चिम बर्द्धमान, 26 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंडे मॉर्निंग न्यूज़ नेटवर्क का पाठक सम्मान समारोह-2018 रविवार 25 नवम्बर को सम्पन्न हुआ। पाण्डेश्वर से आए ध्रुवपति कला केंद्र के कलाकारों ने अपने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुति से अतिथियों को अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरूआत कलाकारों द्वारा "गणेश वंदना" नृत्य प्रस्तुति से की गई। तत्पश्चात मंडे मॉर्निंग के संस्थापक सदस्य दिवंगत विवेक चंद्रवंशी को श्रद्धांजलि दी गयी।
मंडे मॉर्निंग न्यूज़ नेटवर्क के प्रधान संपादक पंकज चंद्रवंशी ने स्वयं सभी अतिथियों को एक पाठक के रूप में सम्मानित किया। वहीं सभी अतिथियों ने मंडे मॉर्निंग के विकास में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
प्रधान संपादक पंकज चंद्रवंशी ने वर्ष 2018 में अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले पश्चिम बर्द्धमान के विशिष्ट लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में आगंतुक अतिथि एस• के• पांडे (सदस्य - जेबीसीसीआई, महामंत्री -कोलियरी मजदूर कॉंग्रेस, सचिव-प• बंगाल एचएमएस) ने कहा कि मंडे मॉर्निंग पोर्टल पर नियमित खबरें पढ़ना अब रोज की आदत बन गयी है। उन्होंने कहा कि मंडे मॉर्निंग पोर्टल में नाम के विपरीत हर रोज की ताजा खबरें मिल जाती है। उन्होंने कहा कोयलाञ्चल शिप्लांचल का यह वेबपोर्टल अब अपनी राष्ट्रीय पहचान बना रहा है। श्री पांडे ने इसके विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
अतिथि ज्योतिषाचार्य मनोज पाण्डेय ने कहा कि मंडे मॉर्निंग बहुत ही नेक ईरादे से निष्पक्ष पत्रकारिता में लगा हुआ है। इसलिए इसका भविष्य उज्ज्वल है।
ग्रीन क्लब की अध्यक्षा मंजु गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में मंडे मोर्निग जैसी पत्रकारिता की ही जरूरत है। उन्होंने निर्भीक पत्रकारिता के लिए संपादक मंडली को धन्यवाद भी दिया। सामाजिक कार्यकर्ता मंजु गुप्ता ने निडर पत्रकारिता के लिए मंडे मॉर्निंग की सराहना की एवं इसे निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
उखड़ा आदर्श हिन्दी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पी• के• सिंह ने कहा कि मंडे मॉर्निंग के प्रधान संपादक पंकज चंद्रवंशी उनके छात्र रहे हैं और आज अपने ही छात्र द्वारा उनके कार्यक्रम में सम्मानित होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मंडे मॉर्निंग अखबार का मैं शुरू से पाठक रहा हूँ और यह अखबार शुरू से ही निष्पक्ष पत्रकारिता करता आया है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4375