वॉयरल आडियो ने फैलाई सनसनी



रायबरेली, 29 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आज वॉयरल हुए एक ऑडियो ने पुलिस महकमे और राजनैतिक गलियारों में हलचल मचा दी।आडियो में आवाज लालगंज तहसील के खीरों थाने में तैनात दरोगा अभय मिश्रा व बीजेपी नेत्री अनीता श्रीवास्तव की बताई जा रही है। इसमें बीजेपी नेत्री दरोगा अभय को अर्दब में लेते हुए कार्यवाही का दबाव बनाने का प्रयास करती समझ आ रही हैं।

वायरल ऑडिओ में दरोगा अभय यह कहते सुनाई पड़ रहे है कि मैं इतना गलत काम नहीं करूँगा। मैडम, अगर सही के लिए फोन करेंगी तो जरूर सुनुँगा। दरोगा अभय बीजेपी नेत्री अनीता श्रीवास्तव को "अभी घर आ जाऊंगा" की धमकी देते नजर आ रहे हैं तो बीजेपी नेत्री अनीता भी दरोगा अभय पर दबाव बनाने की कोशिश करती सुनाई दे रही हैं।दरोगा अभय इससे पहले भी विवादों में रहे हैं, अभी कुछ दिन पहले एक अन्य बीजेपी नेता से उनकी तू-तू मैं मैं का ऑडियो वायरल हुआ था।

बीजेपी नेत्री अनीता श्रीवास्तव एक अधिवक्ता भी है। एक मामले को लेकर उन्होंने दरोगा अभय मिश्रा को फोन किया। मना करने पर वह भड़क गई और बहस हो गयी। अब देखना ये है कि रायबरेली के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक को पहले दिन ही मिली इस सलामी के बाद वह क्या निर्णय लेते हैं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4402