--- जितेन्द्र मिश्रा - मुम्बई।
बीते कुछ दिन पहले एल्फिंस्टन स्टेशन पर घटी घटना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के नेतृत्व में मोर्चा निकाला गया जिसमें ठाकरे रेलवे के अधिकारियों से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौपा और कहा कि आगामी 15 दिन के भीतर मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे अपने सभी स्टेशनों के पास से अवैध फेरीवाले हटाए वरना 16वे दिन से हम मनसे स्टाइल में हटाना शुरू कर देंगे आज हमने शान्ति पूर्वक मोर्चा निकाला है इसके बाद जो मोर्चा निकलेगा वो शान्ति पूर्वक नहीं होगा
ठाकरे ने रेलवे पर निशाना साधते हुए कहा कि एल्फिस्टन फुट ब्रिज पर घटी दुर्घटना में गयी 23 लोगो की जान बारिश में मची भगदड़ के कारण हुई है जिसका पूरा जिम्मेदार रेलवे प्रशासन है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मोदी ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। बीते 2014 की लोकसभा चुनाव में लोगों ने मोदी को इसलिए बहुमत दिया था कि देश का विकास होगा लेकिन मोदी काम में पीछे और जुमले में कांग्रेस सरकार से भी ज्यादा आगे निकल चुके है। बुलेट ट्रेन का विरोध करते हुए राज ठाकरे कहा कि इसकी घोषणा के समय मैंने मोदी की नीयत को समझ लिया था कि मोदी मुंबई से अहमदाबाद से जाएंगे ढोकला खाने। ठाकरे ने मोदी को देश का सबसे झूठा प्रधानमन्त्री बताया और कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और मेक इन इंडिया का प्रयोग करके मोदी ने देश को खड्डे में डाल दिया है।
मनसे प्रमुख ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से जो वादा किया था शाह ने उसे जुमला करार दिया है जिसको देश की जनता देख रही और आने वाले चुनाव में इसका जबाब भाजपा को देगी।
☆ बुलेट ट्रेन के विरोध के कारण प्रभु की गयी कुर्सी - ठाकरे
वही मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पूर्व रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु और भाजपा सांसद किरीट सौमैया पर जमकर हमला बोला और कहा कि बुलेट ट्रेन का विरोध करने के कारण मोदी ने प्रभु को रेलवे मंत्रीपद से हटाया और यूपीए की सरकार में फीता लेकर प्लेटफार्म नापने और स्टेशनों का स्ट्रक्चर गलत बताने वाले सांसद किरीट सौमैया की बोलती अब अपने सरकार के खिलाफ क्यों नहीं बोल रहे है जब भगदङ में 23 लोगो की जान चली गयी है। मेट्रो सिनेमा से पश्चिम रेलवे मुख्यालय चर्चगेट तक निकला मनसे के मोर्चा में भारी संख्या में मनसे कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमे चर्चगेट पर पार्टी सुप्रीमो राज ठाकरे ने सम्बोधित किया।
☆ तो मुंबई में नहीं चलेगी बुलेट ट्रेन....
बता दें कि एल्फिंस्टन स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर रेलवे ने यहां बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं किया तो वह मुंबई में बुलेट ट्रेन का काम शुरू नहीं होने देंगे। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=444