जापानी वायु सेल्फ डिफेंस फोर्स के साथ अभ्यास शिन्यूयू मैत्री-18 प्रारम्भ



आगरा, 04 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जापानी वायु सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) और भारतीय वायुसेना के बीच एक द्विपक्षीय वायु अभ्यास शिन्यूयू मैत्री-18 सोमवार 03 दिसम्बर से वायु सेना केंद्र आगरा में शुरू हुआ। यह अभ्यास इस महीने की 7 तारीख तक चलेगा। इस अभ्यास का विषय है परिवहन एयरक्राफ्ट पर संयुक्त गतिशीलता/मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर)। जेएएसडीएफ सी 2 विमान और उसके चालक दल के सदस्य/पर्यवेक्षक दोनों वायु सेनाओं के बीच इस पहले वायु अभ्यास का हिस्सा हैं।

भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में एन-32 और सी-17 विमानों तथा उनके चालक दल के सदस्यों और पर्यवेक्षकों के साथ हिस्सा ले रही है। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना और जापानी वायु सेल्फ डिफेंस फोर्स के चालक दल से सदस्यों के बीच संयुक्त गतिशीलता/ मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों को अंजाम देने पर ध्यान केंद्रित किया गया हैं। इस दौरान हैवी लोर्डिंग/ऑफ लोर्डिंग के अभ्यास की भी योजना बनाई गई है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4447