अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने मनाया विश्व मानवाधिकार दिवस



लालगंज-रायबरेली, 10 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के लालगंज कार्यालय में आज विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा आज विश्व के सभी देश आतंक, गंभीर बीमारी, नस्लवाद, विस्तारवादी नीतियों से प्रभावित हैं, फलस्वरूप मानवाधिकार संकुचित हो रहे हैं। ऐसे में सभी के मानवाधिकार की रक्षा के लिए सभी को मिलकर सोचना होगा। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया रासायनिक प्रयोगों, तकनीक के विस्तार, जनसंख्या विस्फोट, युद्ध के आसन्न खतरों के कारण बारूद के ढ़ेर पर बैठी है। जरूरत है विश्व समुदाय जागरूक व संगठित होकर मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए आगे आये ताकि विष समुदाय में शांति व अधिकारों की स्थापना की जा सके।

इस अवसर पर महामंत्री अनुज मौर्य, रवि मुरारका, सचिन गुप्ता, सारंगपाणी त्रिवेदी, पुष्पराज, पुलक दीक्षित, अनूप चौधरी, अखिलेश सिंह, जितेंद्र बाजपई, विनोद मिश्रा, योगेंद्र त्रिवेदी, आदित्य मिश्रा व धर्मेन्द्र सिंह राजपूत व अन्य मौजूद रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4488