हावड़ा, 10 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
आई•आई•ई•एस•टी• एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन कक्ष का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने फीता काट कर किया। वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यदान भी किया। उद्घाटन भाषण में दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल को परिवर्तन की जरूरत है। यहां की संस्कृति खून खराबे और अबला लज्जा हरण की नहीं। विद्यासागर और राजा राम मोहन राय ने बाल विवाह पर रोक लगाया था, अब पुनः बंगाल में दिखता है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन साधारण का नेता बताते हुए नीचले तबके के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन और विकास के लिये नरेन्द्र मोदी के हाथ को मजबूत करने की जरुरत है क्योंकि यहाँ मिथ्याचार नहीं है।
आई•आई•ई•एस•टी• के मलय गारुई ने स्वागत भाषण दौरान कहा कि यहाँ के ठीका मजदूर और मेस कर्मचारी मुश्किलों को झेलते हुए बेरोजगारी के कगार पर पहुँचे थे लेकिन भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और अन्य नेताओं की सहायता से आज वे बेहतर वेतन पर हैं तथा उनकी नियुक्ति बरकरार है। इसके लिये प्रो• सुदीप्त मुखोपाध्याय व भाजपा अध्यक्ष धन्यवाद के पात्र हैं। यादवपुर विश्वविद्यालय के उप-कुलपति अभिजीत चक्रवर्ती के साथ अन्य शिक्षाविदों ने भी मौजूदा सरकार की शिक्षा नीति पर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रो• सुदीप्त मुखर्जी, भाजपा राष्ट्रीय समिति सदस्य अभिनेता जय बनर्जी, अमिय सरकार, उमेश राय, सुरजीत साहा सहित विनय अग्रवाल, इंद्रदेव दुबे, बद्री नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4489