होली स्नेह मिलन का आयोजन



हावड़ा के तेलकल घाट स्थित नागा बाबा आश्रम में बड़े समुत्साह होली स्नेह मिलन का भव्य आयोजन गत 26 मार्च 2017 को किया गया। ज्ञात हो हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 29 से पार्षद शैलेश राय द्वारा उनके वार्ड के लोगों के लिए विशेष कर यह होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। हूगली नदी के तट पर बने मंच से गणेश वन्दना के आगाज पर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात गंगा मैया पर आधारित गीत की प्रस्तुति गायिका आंचल अगरवाल ने किया। इसी बीच वहाँ उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगते हुए रंगों का त्योहार होली की शुभकामनाएं दी तथा इस कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित हजारों लोगों को गुलाल लगा कर उन सभी का होली स्नेह मिलन में स्वागत किया।
स्नेह मिलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शैलेश राय ने कहा कि इस मंच पर धर्म, जाति, उच-नीच के लिया कोई स्थान नहीं हैं। यहाँ सिर्फ भाई-चारे, प्रेम व समर्पण की शाख है जो अपनी संस्कृति व परंपरा को अग्रसर रखता है। बिना भेद-भाव के एक दूसरे का आदर-सम्मान करना ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। वही होली के रंग में डूबते हुए अपने वार्ड के बुजुर्गों का पक्ष लेते हुए उन्होने कहा कि हमारे वार्ड के बुजुर्ग कहते है “अभी तो मैं जवान हूँ”।
कार्यक्रम दौरान मंच पर वार्ड के सैकड़ों अभिभावकों का सम्मान दुपट्टा भेट कर किया गया। गीत-संगीत व नृत्य से परिपूर्ण इस रंग-बिरंगे शाम ने लोगों का मन मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ा। आंचल अगरवाल, राकेश पाण्डेय व अन्य गायकों द्वारा हिन्दी, राजस्थानी व बंगाली में होली पर आधारित गीतों की प्रस्तुति की गयी। होली स्नेह मिलन में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिती रही। वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह भी कार्यक्रम दौरान सक्रिय दिखे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=45