नई दिल्ली, 12 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
कम दबाव का क्षेत्र आज 12 दिसंबर, 2018 को प्रातः साढ़े 8 बजे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इसके समीपवर्ती भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर केन्द्रित हो गया। इससे जुड़ी चक्रवाती हवाएं औसत समुद्री स्तर से ऊपर 5.8 किलोमीटर तक के दायरे में केन्द्रित हो गईं। अगले 24 घंटों में इसके एक विक्षोभ का रूप धारण कर लेने और फिर अगले 24 घंटों के दौरान इसके और भी तीव्र होकर गहन विक्षोभ का रूप अख्तियार कर लेने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। यही नहीं, अगले 72 घंटों के दौरान इस विक्षोभ के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्से और समीपवर्ती तमिलनाडु के उत्तरी तटों की ओर अग्रसर हो जाने की प्रबल संभावना है।
■ चेतावनी
1. आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से में मूसलाधार वर्षा की चेतावनीः ज्यादातर स्थानों पर तेज बारिश के साथ-साथ 15 और 16 दिसंबर, 2018 को कुछ छिटपुट स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने की आशंका जताई गई है।
2. आंधी आने की चेतावनी, समुद्री हालात और मछुआरों को आगाह किया गया
#दिनांक
12 दिसंबर, 2018
13 दिसंबर, 2018
14 दिसंबर, 2018
15 दिसंबर, 2018
16 दिसंबर, 2018
#चेतावनी वाले क्षेत्र
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इसके समीपवर्ती भूमध्यरेखीय हिंद महासागर
दक्षिण बंगाल की खाड़ी और इसके समीपवर्ती भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के मध्य हिस्से
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी
दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी
पश्चिम-मध्य समीपवर्ती दक्षिण- पश्चिम बंगाल की खाड़ी
#आंधी आने की चेतावनी
आंधी, जिसकी गति बढ़कर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाने की संभावना है एवं बाद में इसके और भी प्रचंड होकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ लेने का अंदेशा है।
आंधी, जिसकी गति बढ़कर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाने की संभावना है एवं बाद में इसके और भी प्रचंड होकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ लेने का अंदेशा है।
आंधी, जिसकी गति बढ़कर 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाने की संभावना है एवं बाद में इसके और भी प्रचंड होकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ लेने का अंदेशा है।
प्रचंड तूफान, जिसकी गति बढ़कर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाने की संभावना है एवं बाद में इसके और भी प्रचंड होकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ लेने का अंदेशा है।
प्रचंड तूफान, जिसकी गति बढ़कर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाने की संभावना है एवं बाद में इसके और भी प्रचंड होकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ लेने का अंदेशा है।
#समुद्री हालात
समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने का अंदेशा
समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने का अंदेशा
समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने का अंदेशा
समुद्र में और भी ज्यादा विकराल लहरें उठने का अंदेशा
समुद्र में और भी ज्यादा विकराल लहरें उठने का अंदेशा
#मछुआरों को आगाह किया गया
उपर्युक्त समुद्री क्षेत्रों में न जाएं
उपर्युक्त समुद्री क्षेत्रों में न जाएं
उपर्युक्त समुद्री क्षेत्रों में न जाएं
उपर्युक्त समुद्री क्षेत्रों में न जाएं
उपर्युक्त समुद्री क्षेत्रों में न जाएं
3. आंधी आने की चेतावनी और तटीय क्षेत्रों के लिए मछुआरों को आगाह किया गया
15 दिसंबर, 2018 की सुबह से ही आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के उत्तरी तटों के आसपास तथा इससे आगे भी आंधी चलने की आशंका है। इसकी गति बढ़कर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाने की संभावना है एवं बाद में इसके और भी प्रचंड होकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ लेने का अंदेशा है। समुद्र में काफी दूर तक जा चुके मछुआरों को यह सलाह दी जाती है कि वे 14 दिसंबर, 2018 तक तट पर निश्चित रूप से वापस लौट आएं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4510