--- हरेन्द्र शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार, वाराणसी।
☆ भारत यात्रा रैली का वाराणसी में भव्य स्वागत
बच्चों पर बढ़ रहे यौन दुर्व्यवहार और शोषण को रोकने के उद्देश्य नोबल पुरूस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा निकाली गई भारत यात्रा रैली आज वाराणसी पहुंची। रैली में एपेक्स हॉस्पिटल और पैरामेडिकल, फिजियोथेरेपी एवं नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। रैली कचहरी से आरंभ हो के सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक मलदहिया तक गयी। रैली के माध्यम से ऐसे बच्चों को शिक्षित करना, उनके शोषण एवं तस्करी के अपराध को नियंत्रित करने का सन्देश देकर आम जनमानस को जागरूक करना रहा।
रैली में एपेक्स ग्रुप के प्रतिभागियों ने ऐसे बच्चों के असुरक्षित बचपन को सुरक्षित करने का सन्देश आम जनमानस को दिया और इसे सफल बनया।
इस अवसर पर एपेक्स ग्रुप के चेयरमैन डा• एस• के• सिंह ने इस रैली के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बचपन बचाने से ही देश बचेगा। एपेक्स प्रबंधन बचपन को संवारने के लिए कृतसंकल्पित है।
निदेशक डा• स्वरूप पटेल ने कहा कि देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले सभी बच्चों के लिए बच्चों के खिलाफ इन भयंकर अपराधों पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए भारत यात्रा एक सफल प्रयास है।
डा• अंकिता पटेल ने युवाओं से अपील की कि उन्हें बच्चों विशेषतः छोटी बच्चियों के साथ ऐसा व्यवहार करना चाहिए कि वे हमेशा अपने आप को निर्भय होकर सुरक्षित महसूस करें।
https://www.indiainside.org/post.php?id=457