कुंभ मेले का आमंत्रण लेकर कोलकाता पहुंचे यूपी के मंत्री



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 04 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आगामी 15 जनवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक चलने वाले उत्तर प्रदेश के कुभ मेले में आमंत्रण करने के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एस• पी• सिंह बाघेल कोलकाता पहुंचे और विभिन्न जगह राज्य के खास और आम लोगों को मेले में आने के लिए आमंत्रित किया। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी वे आमंत्रित करने के लिए मिलना चाहते थे लेकिन नहीं मिल सके। हालांकि राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी समेत राज्य के सभी लोगों को उन्होंने कुंभ के दौरान आमंत्रित किया है। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष बेलूर मठ से लेकर विभिन्न जगह उनके साथ थे।

महानगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री बाघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री, राज्यपाल, बेलूर मठ, लोकनाथ मंदिर, दक्षिणेश्वर मंदिर, कालीघाट मंदिर, चन्मयनंद मिशन के साथ ही अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सौरव गांगुली समेत राज्य के तमाम आम और खास लोगों को कुंभ पहुंचने का आग्रह किया।

शुक्रवार की सुबह वे पहले बेलूर मठ पहुंचे और उन्होंने मठ के मुख्य महंत को कुंभ के मेले में आने का आमंत्रण पत्र सौंपा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, कालीघाट के पुरोहित, इस्कोन मंदिर के पुरोहित समेत राज्य के अन्य कई संस्थानों को भी आमंत्रण पत्र सौंपा जाएगा इसकी जानकारी खुद यूपी के मंत्री ने दी। हालांकि उन्होंने माना कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए 12 दिन से संपर्क किया जा रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हो सका।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4690