सुस्वागतम भारतीय नववर्ष



भारतीय नववर्ष, विक्रम सम्वत् 2074 के शुभ आगमन व उपलक्ष्य में 'भारतीय संस्कृति संवर्धन समिति' के तत्वावधान में रामसेठ रोड श्याम बाबा मंदिर, काठगोला, से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा को विभिन्न झांकियों से सजाया गया था जिसका विहंगम दृश्य देखकर दर्शनार्थियों का मन पुलकित हो उठा और उन्होंने अनेक स्थानों पर स्वागत सत्कार किया। हजारों की संख्या में मातायें, बहनें एवम् युवा साथियों नें उपस्थित होकर हर्षोल्लास से हिन्दू नववर्ष उत्सव मनाया। शोभायात्रा का समापन भूतनाथ घाट पर योग पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम् मां गंगा की भव्य महाआरती के साथ हुआ। गंगा घाट की साज-सज्जा श्री श्याम भक्त कोलकाता के कार्यकर्ताओं नें किया एवम् गंगा महाआरती का कार्यक्रम गंगा मिशन एवम् हावड़ा की श्रीमति कुसुम मोदी और उनकी संस्था के अन्य माताओं एवम् बहनों के संयुक्त प्रयत्न से सफल हुआ। सभी दर्शनार्थियों के बीच श्री सालासर भक्तवृंद के अधिकारियों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। लक्ष्मीकांत तिवारी, विनय दुबे, प्रशांत भट्ट, प्रभुदयाल चौधरी, प्रदीप अग्रवाल, प्रह्लाद राय गोयनका, तिनकोड़ी दत्ता, संजय गुप्ता, राजेश अग्रवाल अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। प्रधान वक्ता प्रशांत भट्ट एवम् विनय दुबे नें भारतीय नववर्ष का महत्व समझाते हुए सभी दर्शकों को अपनी संस्कृति से जुड़ने और अपना नववर्ष धूमधाम से मनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन संजय मंडल नें किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शैलेश बागड़ी, आर्य नीतिन, अनिता बुबना, पंकज सिंघानिया, कमल शाह, रवि विष्णु चौमाल, कुशल पांडे, आशीष चतुर्वेदी, प्रकाश किल्ला, मंजू जायसवाल, शिव सोनकर, ललित सिंह, राजकुमार भाला, हिमांशु सोनी, रोहित शर्मा, ब्रजेश राठी, ब्रजेश बागड़ी, संजय भौतिका, ब्रजेश झा, अभिषेक गुप्ता, प्रमोद दुबे, प्रभात जैन, विजेंद्र जैन, राजीव जैन, तरूण जायसवाल, नवरतन कलवानी, राकेश रावत, कौशिक घोष, सन्नी सिंह, सचिन सिंह, कुसुम मोदी, राजू लाट, श्याम जायसवाल, मनोहर पाठक, योगेश भौतिका, शंकर श्रीवास्तव, सुनील लाखोटीया, नीरज पांडे, अंजना मेहारिया, शुभभ उपाध्याय, शुभम मिश्रा, कमलजीत पांडे, अभिषेक रंजन सिंह, पवन पांडे, रौशन हलवाई, दिनेश रतेरिया, मुकुंद दुबे, हर्ष पंसारी, यश बिन्नानी, निलेश उपाध्याय, निरंजन गौड़, संदीप पांडे, संतोष शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ताओं का प्रयास सराहनीय रहा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=47