हावड़ा, 07 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
हावड़ा का गैरसरकारी संगठन आशा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में दो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों - श्री हावड़ा महादेव प्राथमिक विद्यालय व श्री गोविन्द बाल विद्यालय के लगभग सौ छात्र-छात्राओं में आज भाजपा की स्थानीय पूर्व पार्षद गीता राय व भाजपा नेता उमेश राय, पत्रकार आनन्द पाण्डेय सहित संस्था के अजय तिवारी, हरेेे राम चौबे, मृत्युंजय मिश्रा, शैलेन्द्र राय व श्रवण ठाकुर ने बैग वितरण किया। अजय तिवारी ने बताया कि हावड़ा के शिक्षा क्षेत्र में काम करता एनजीओ आशा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी ने इसके पहले दो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों - अंबिका हिंदी बालिका विद्यालय एवं भवानी अपर प्राइमरी पाठशाला में बच्चों के बीच स्कूल बैग और चॉकलेट का वितरण समाजसेवी विश्वनाथ खेमका के सौजन्य से किया गया।
इसके अलावा लक्ष्मी नारायण राठी, आनन्दिनी दत्ता, दीपक साव, बालाजी राव, वेंकट राव, विवेक भूरा, प्रशांत ठाकुर और फहद इफ्तेख़ार ने भी संस्था के कार्यों में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में संस्था की तरफ राजकुमार गुप्ता, हरेराम चौबे, मनमोहन खेमका, सुशील गुप्ता, अनिल प्रसाद, धीरज ठाकुर एवं अजय तिवारी उपस्थित थे।
बैग पाकर सभी बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। दोनों विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों ने संस्था के सदस्यों का भरपूर सहयोग किया। इसी प्रकार साल भर में कई विद्यालयों में हजारों छात्र छात्राओ में बैग वितरण की योजना है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4702