--- हरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार, वाराणसी।
☆ परिसर की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक करने की तैयारी
☆ रीयल टाइम मोनिटरिंग सीसीटीवी सर्विलान्स सिस्टम से होगी निगहबानी
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छेड़खानी के बाद फैली हिंसा के बाद अब अराजक तत्वों को पलक झपकते ही दबोच लिया जायेगा। विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था अब पहले से भी ज्यादा चुस्त - दुरुस्त के साथ ही हाइटेक करने की तैयारी हो रही है। इस बाबत विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा• राजेश सिंह ने बताया कि परिसर में शीघ्र ही ‘रीयल टाइम मोनिटरिंग सीसी टीवी सर्विलेन्स‘ के साथ-साथ ‘कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर‘ स्थापित करने की दिशा मे तैयारी चल रही है। इसके अन्तर्गत परिसर के सभी प्रमुख भवनों, स्थानों तथा चौराहों पर अत्याधुनिक सीसी टीवी सर्विलाॅस सिस्टम स्थापित किया जायेगा। यह सिस्टम परिसर में आने-जाने वालो पर पैनी नजर रखेगा। इसका नियंत्रण कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर से चौबीस घण्टे किया जायेगा। इस सिस्टम के जरिए कई तरह के साफ्टवेयर का इस्तेमाल होगा। किसी स्थान पर भीड़ अचानक जरुरत से ज्यादा बढ़ने पर यह सिस्टम स्वतः नियंत्रण कक्ष को सूचना देगा। यदि संदिग्ध व अराजक तत्वो की खोज करनी हो तो उसका फोटो व डेटाबेस साफ्टवेयर में डाल दिया जाय तो अमुक व्यक्ति के कैमरे के सामने आते ही साफ्टवेयर तत्काल सूचना कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर को देगा जिससे वह व्यक्ति आसानी से पकड़ा जा सकता है। यह सिस्टम परिसर के किसी भी द्वार से गुजरने वाले व्यक्ति का चेहरा व वाहन का नम्बर प्लेट स्पष्ट रुप से कैप्चर कर लेगा। कन्ट्रोल कमाण्ड सिस्टम के जरिए फोकस व डायरेक्शन बदलकर दूर तक भी स्पष्ट जानकारी रख सकते है। इससे भागते हुए व्यक्ति को भी कैमरे से जूम कर ट्रेस किया जा सकता है। यह प्रणाली शीघ्र स्थापित होने जा रही है।
☆ बीएचयू परिसर में लगी एलईडी लाइटे व सीसीटीवी कैमरे
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर के प्रमुख मार्गों खासकर, पेट्रोल पम्प तिराहे से धनवन्तरि छात्रावास चौराहे, एल•डी• चौराहे से छात्र कल्याण केन्द्र चौराहा, नवीन गर्ल्स हास्टल डालमिया चौराहा, बाटनी चौराहा से एस•आर•के• चौराहा आदि स्थानों पर एलईडी लाईटे लगा दी गयी है। इसके अलावा गर्ल्स हास्टल व प्रमुख मार्गो पर भी एलईडी लाईटे लगाने के साथ पुरानी लाइटों को एलईडी से रिप्लेश कर दिया गया है। इसके मुख्य द्वार पर हाई क्वालिटी पी•क्यू•जेड कैमरा लगा है, जो आने जाने वालो के चेहरे एवं गाड़ी के नम्बर प्लेट को आसानी से कैप्चर कर सकता है। इसके अलावा परिसर के सभी गेटो पर चार-चार सीसी टीवी कैमरे लगाएं गए है। परिसर में वृक्षों की छटाई करायी जायेगी।
https://www.indiainside.org/post.php?id=472