विवेक चेतना सभा आयोजित



हावड़ा, 12 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

स्वामी विवेकानन्द के 156वें जयन्ती पर आयोजित विवेक चेतना सभा का आयोजन हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 59 के बी• के• पॉल टेम्पल रोड स्थित स्थल पर हुआ। कार्यक्रम दौरान वार्ड के बूथ संख्या 184 व 169 के छात्र व छात्राओं में पाठ्य सामग्री वितरण किया गया।

कृष्णानगर चर्च से ब्रदर एग्नी जेम्स, डॉ• सुजीत बिस्वास, अनिर्वन बनर्जी, एस• इस्माइल, असफाक अहमद और रियाज अहमद ने स्वामी विवेकानन्द के मूर्ति पर माल्यार्पण किया और वहाँ उपस्थित सभी के समक्ष अपनी बात रखी।

कार्यक्रम दौरान देबाशीष राय चौधरी, दिलीप पॉल, सुब्राता घोष सहित अन्य सक्रिय रहे व अथक प्रयास करते हुए कार्यक्रम के सफलता में भूमिका निभाई।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4743