प्रयागराज, 12 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 जनवरी 2019 से शुभारंभ होकर 4 मार्च शिवरात्रि तक चलने वाले अर्द्धकुम्भ की तैयारी बहुत ही उच्च व भव्य पैमाने पर है। हर एक क्षेत्र में बारीकियों से देखते हुए परिपूर्ण करने का प्रयास हो रहा है। इस धार्मिक, सांस्कृतिक और परमपरागत होने वाले आयोजन कुम्भ मेले में न मात्र भारतवर्ष से ही बल्कि विश्व के अनेकों देश के लोगों की उपस्थिति होगी। एक ओर केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार सभी आगन्तुकों के लिए बेहतरीन सुविधा व सुरक्षा पर जोर दे रहे है तो दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हर मायने में कमर कस ली है।
आज अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन एस• एन• साबत, मण्डलायुक्त प्रयागराज आशीष गोयल, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज मोहित अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ अधिकारी कुम्भ मेला कवीन्द्र प्रताप सिंह, मेलाधिकारी विजयकिरण आनन्द, जिलाधिकारी प्रयागराज सुहास एल वाई - कुम्भ के सकुशल आयोजन के लिए धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित हुए व पूजा-अर्चना की। संगम तट पर पूजा दौरान उन्होंने मेले को भव्य व सुरक्षित बनाये रखने के लिए विशेष रूप से प्रार्थना की।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4746