वर्द्धित समुद्री निगरानी परिसंपत्तियों - 12 डॉर्नियर विमान को स्वीकृति



नई दिल्ली, 19 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत सरकार ने इस सप्ताह गुजरात और तमिलनाडु में नौ नए एयर स्क्वाड्रन स्थापित करने को स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने केरल और अंडमान द्वीपसमूह में वर्तमान डोर्नियर सर्विलांस स्क्वाड्रन में अतिरिक्त विमानों को चलाने के लिए श्रमबल को भी मंजूरी दी है। यह उल्लेखनीय है कि 12 डोर्नियर विमानों की खरीद का अनुबंध एचएएल (कानपुर) के साथ 29 दिसंबर 2016 को शुरू किया गया था और डिलीवरी जनवरी 19 से शुरू की जानी थी। यह डोर्नियर 228 विमानों के एचएएल द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित समुद्री निगरानी संस्करण के लिए उल्लेखनीय अनुबंध है।

इस अनुबंध के तहत प्रदायगी किये जा रहे नये डोर्नियर 228 विमान 'सेंसर्स ऑफ द आर्ट' सेंसर और उपकरणों से सुसज्जित है, जिसमें ग्लास कॉकपिट, एडवांस्ड सर्विलांस रडार, एलईएनटी, ऑप्टिकल सेंसर और नेटवर्किंग फीचर शामिल हैं। यह विमान 24 घंटे सेंसर आधारित निगरानी के माध्यम से भारतीय नौसेना के समुद्री डोमेन जागरूकता को बढ़ाएगा और समुद्र से आतंक और अन्य खतरों को दूर करने के लिए परिचालन के क्षेत्रों में लक्ष्यीकरण डेटा प्रदान करेगा। इससे सात हजार किमी से अधिक के विशाल समुद्र तट की तटीय सुरक्षा के भारतीय नौसेना के प्रयासों को और मजबूत मिलेगी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4785