लखनऊ, 20 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
जनपद लखनऊ में आयोजित होने वाली "ज्यूडिशियल सर्विस" भर्ती परीक्षा ग्रुप डी, की प्री परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ कलानिधि नैथानी द्वारा परीक्षा ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए थे। जिसके अनुपालन में आज अमीनाबाद इंटर कॉलेज में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अमित कुमार पुत्र अनिल प्रसाद निवासी गया बिहार को गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि गिरफ्तार अमित कुमार पुत्र अनिल प्रसाद निवासी गया-बिहार, अमित कुमार सागर पुत्र रोशन लाल निवासी मथुरा के स्थान पर बैठकर परीक्षा दे रहा था, जिसको मथुरा पुलिस व अमीनाबाद पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ पर प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4790