चलो फूलबाग़.....



कानपुर, 21 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कानपुर सांई प्रसाद चिट फण्ड कंपनी के पीड़ित निवेशकों, अभिकर्ताओं, सीनियर निवेशक अभिकर्ताओं एवं अन्य साथियों की बैठक रविवार 20 जनवरी को नानाराव पार्क स्थल फूलबाग में संपन्न हुई। सर्वहित महाकल्याण एसोसिएशन के कार्यकर्ता समेत सभी मीटिंग स्थल पर एकत्र हुए थे।

इस बैठक में चर्चा दौरान कुछ अहम निर्णय लिए गये कि 22 जनवरी दिन मंगलवार को सवेरे 10 बजे गांधी प्रतिमा फूलबाग मैदान से पदयात्रा द्वारा जिलाअधिकारी को आखिरी बार ज्ञापन देने का फैसला लिया गया है। सभी सदस्यों एवं सभी बंद चिट फण्ड कम्पनियों के पीड़ित साथियों से अनुरोध व अधिक संख्या में आने का आहवान किया गया। इस अवसर पर भारतीय लोक सेवा दल के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सर्वहित महाकल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। सर्वहित महकल्याण एसोसियेशन के ज़िला सचिव रमेश तिवारी ने चुनाव से पूर्व लखनऊ में सीएम कार्यालय, आवास एवं दिल्ली के जन्तर मंतर तक व्यापक आंदोलन चलाने की बात कही है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4800