मैराथन का आयोजन



हावड़ा, 23 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर हावड़ा में एक मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन 5 किलोमीटर की थी जिसकी शुरुआत बी गार्डन से हुई और हावड़ा मैदान के पास इसका समापन हुआ।

यह आयोजन एक पशुप्रेमी संगठन बीइंग एनिमल ने पशुओं के प्रति उदार रहने और सड़क पर रहने वाले जानवरों हेतु सहायता राशि को संग्रहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया। संस्था के संयोजक ने बताया कि वे लोग लम्बे समय से पशु सेवा का कार्य करते आ रहे हैं और उन्हें लगता कि पशुओं का अहित या उनके साथ दुर्व्यवहार- जागरूकता एवं संवेदना की कमी के कारण होता है। जागरूक तबका जो मैराथन में भाग लेते हैं इस कार्य को आगे बढ़ाने का एक प्रयास किया करते हैं।

इस मैराथन में पुरुष वर्ग में अभिषेक प्रसाद- प्रथम, अमित कुमार सिंह- द्वितीय और तृतीय स्थान विकाश ठाकुर ने अर्जित किया। महिला वर्ग में कुसुम अग्रवाल प्रथम, बंधना झा द्वितीय और स्नेहा यादव तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में उत्साहवर्धन हेतु भाजपा नेता उमेश राय सहित बद्री नारायण सिंह, सुधीर सिंह, शिव कुमार साव, प्रदीप लाहिरी, जयंत गुप्ता व अविनाश सिंह उपस्थित रहें।

संस्था के सदस्य बिपिन साव, रितिका शाह, अमन श्रीवास्तव, प्रत्युष सिंह, रवि प्रसाद, अमितेश सिंह, संभु नाथ सिंह, पूजा गुप्ता व अन्य सदस्यों का विशेष रूप से योगदान रहा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4816