उत्तर हावड़ा भाजपा ने मनाया 70वां गणतंत्र दिवस



हावड़ा, 27 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर हावड़ा भाजपा द्वारा 70वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। सुबह से ही प्रारम्भ कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड संख्या 12 के सलकिया स्कूल रोड पर भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा नेता उमेश राय ने ध्वजारोहण किया। वार्ड 13 के किंग्स रोड मोड़ पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश राय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गीता राय ने, डबसन रोड के श्रीकुंज के पास महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला नेत्री मधुबाला सिंह एवं बिभा सिंह ने, पार्षद सेवा केंद्र के सामने वार्ड के पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर प्रसाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्षद गीता राय एवं महिला नेत्री बबिता जैन सेठी ने, वार्ड 14 के डबसन लेन में भाजयुमो ज़िला सचिव आनंद सोनकर द्वारा टंडेल बगान रेलवे क्वार्टर में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने, वार्ड 14 के कार्यालय पर मंडल के महामंत्री सुरेन्द्र जैन द्वारा, वार्ड 15 के विजय कुमार मुखर्जी रोड में भाजपा नेता नागमणि सिंह एवं उमा शंकर प्रसाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अवधेश साव ने ध्वजारोहण किया। वहीं बच्चों में पाठ्य सामग्री, मिष्ठान और राष्ट्रीय ध्वज बांटे गए। वार्ड 16 के कपूरगली में भाजयुमो नेता खुर्शीद आलम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा नेता उमेश राय ने, वही सी•ई•एस•सी• के हावडा कार्यालय के सामने भारतीय मजदूर संघ के नेता अरूप सिन्हा, राकेश कुमार एवं बिनोद यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

● प्रजापति समाज ने गणतंत्र दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया

फ़क़ीर बगान में प्रजापति समाज द्वारा बच्चों में राष्ट्रभक्ति से संबंधित विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाज के नौजवान कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम को समाज के बुजुर्गों का पुरजोर समर्थन प्राप्त हुआ। हावडा सहित हुगली ज़िला से भी समाज के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा नेता उमेश राय, ओम प्रकाश सिंह, सुरेन्द्र जैन सहित स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोनू प्रजापति, बिनय प्रसाद, बिट्टू प्रसाद, संतोष प्रजापति की अहम भूमिका रही।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4841