गंगा समग्र और हावड़ा गंगा सेवा संघ के सयुंक्त प्रयास से बेलुर के जगन्नाथ काशीपुर फेरी घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम व गंगा आरती का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने एक साथ गंगा आरती किया। वहीं इस आयोजन में गंगा आरती मे मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
गंगा समग्र के पश्चिम बंगाल गंगा स्वछता प्रमुख बृज उपाध्याय ने बताया कि माँ गंगा तभी स्वच्छ और निर्मल हो पायेगी जब तक हमारे समाज का प्रत्येक नागरिक जागरूक नही होता, ऐसे मे गंगा आरती के माध्यम से लोगों को माँ गंगा के प्रति संकल्प दिलाया जाता है कि माँ गंगा को स्वच्छ रखेंगे और साथ ही साथ लोगों को भी माँ गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करेंगे, न तो माँ गंगा को दूषित करेंगे और न ही किसी को दूषित करने देंगे। ऐसा ही प्रयास प्रत्येक जिले में किया जाता है।
हावड़ा जिले के करीब करीब सभी घाटों पर प्रत्येक रविवार को सुबह गंगा समग्र और हावड़ा गंगा सेवा संघ के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से गंगा घाटों पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाते हैं और लोगो को जागरूक करते है कि गंगा बचेगी तो ही हम बचेंगे और हमारी संस्कृति बचेगी।
बृज उपाध्याय ने बताया कि विगत 4 वर्षों से यह अभियान जारी है। गंगा समग्र के माध्यम से पश्चिम बंगाल के आठ जिलों में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। पश्चिम बंगाल क्षेत्र प्रमुख मनोज जयसवाल के देख रेख मे गंगा स्वच्छता अभियान, गंगा आरती किया जाता है, साथ ही साथ गंगा समग्र कार्यकर्ताओं के टीम का गठन किया जाता है। इस वक्त सभी जिलों का कमेटी भी बनकर तैयार है। हावड़ा जिला का भार बलराम पाठक और विकास ठाकुर को दिया गया है।
करवाचौथ के शुभ अवसर पर गंगा आरती आयोजन दौरान मंजू सिंह, मिली त्रिपाठी, सनी यादव, सहित कई कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विशिष्ट समाज सेवी लक्ष्मी कांत तिवारी सहित मनोज जयसवाल , विकास अग्रवाल, पश्चिम बंगाल हरिजन सेवक संघ की सचिव शिखा सन्याल, दिनेश अग्रवाल, पीस एंड डिफेंस कमेटी के सचिव व कई समाज सेवी लोग उपस्थित थे। वहीं गंगा आरती के पश्चात सभी मातृ शक्तियों ने संकल्प लिया कि वे माँ गंगा को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देंगी। माँ गंगा को फिर से वही माँ गंगा बनायेंगे... स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा, अविरल गंगा।
https://www.indiainside.org/post.php?id=489