बंदूक उठाने पर मार दिया जाएगा, पुलावामा हमले में आईएसआई का हाथ



श्रीनगर, 19 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

श्रीनगर में सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साझा प्रेस कॉन्फेंस की। कॉन्फेंस दौरान कहा गया कि पुलवामा आतंकवादी हमले के 100 घंटे से भी कम समय में हमने घाटी में जैश के नेतृत्व को समाप्त कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को मार गिराया है। जैश के सभी टॉप कमांडर ढेर हो गए। पुलवामा हमले में पाकिस्तान और आईएसआई का हाथ है। जैश को आईएसआई संचालित करता है। सोमवार को हुई मुठभेड़ में जैश का टॉप कमांडर कामरान मारा गया जो पुलवामा का मास्टरमाइंड था जिसे आईएसआई से निर्देश मिल रहे थे।

चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना के कोर कमांडर कंवल जीत सिंह ढिल्लन ने कहा कि जिसने भी बंदूक उठाई, उसे मार दिया जाएगा या समाप्त कर दिया जाएगा। सेना ने कश्मीरी माँओं से कहा कि वो अपने बच्चों से कहें कि वो सरेंडर करें। हम नहीं चाहते कि बेगुनाह लोग मारे जाए।

सीआरपीएफ के जुल्फिकार हसन ने कहा कि हमारी हेल्पलाइन 14411 इस हमले के मद्देनजर पूरे देश में कश्मीरियों की मदद कर रही है। कश्मीरी छात्रों में से ज्यादातर ने पूरे देश में इस हेल्पलाइन के लिए संपर्क किया है। बाहर पढ़ने वाले सभी कश्मीरी बच्चों की सुरक्षा बलों द्वारा देखभाल की गई है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4987