रक्तदान जीवनदान



हावड़ा, रक्तदान महादान, रक्तदान जीवनदान, रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है इसका सराहनीय उदाहरण हावड़ा में देखने को मिला। आजतक हावड़ा में जीतने भी रक्तदान शिविर लगें, इस रक्तदान की तुलना में उनकी गिनती न के बराबर ही होगी हालाकि सभी रक्तदान शिविर महत्वपूर्ण होते हैं। रक्तदाताओं की अपार संख्या शिविर व संस्था को सर्वोत्तम व सर्वश्रेष्ठ पहचान देती है। रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं की सेवा व संचारण प्रस्तुति भी परिपक्व होने के कारण उच्चतम रहा। गत 23 अक्तूबर 2016 हावड़ा जी टी रोड स्थित श्यामा मार्केट के ग्राउंड फ्लोर में व्यक्ति विशेष व जनप्रिय तृणमूल काँग्रेस नेता शैलेश राय के नेतृत्व में आयोजक अनय गोपाल सिन्हा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट व व्ययस्थापक समर मुखर्जी, संतोष मिश्रा, सुरेन्द्र जयसवाल, जयन्तो कुंडु तथा सैकड़ों कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिती में सरहद पर शहीद भारत माता के वीर सपुतों को श्रद्धांजलि स्वरूप भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उरी हमले में शहीद हुए लांस नायक राजेश कुमार यादव की पत्नी ने रक्तदान शिविर का उदघाटन किया। उदघाटन दौरान परिवार के सदस्यों सहित उनके ग्राम प्रधान भी मौजूद थे।
विगत वर्ष आयोजित रक्तदान शिविर में 1364 लोगों ने रक्तदान कर कीर्तिमान स्थापित किया था। उस कीर्तिमान को विराम देते हुए इस वर्ष 1492 लोगों ने रक्तदान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शिविर में पहुँचें हावड़ा नगर निगम के मेयर डॉ रथीन चक्रवर्ती ने कहा कि मानव सेवा ही धर्म है। शिविर में पहुँचे पश्चिम बंगाल सरकार में खेल राज्य मंत्री व पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने अपने वक्तव्यों में कहा कि मैं तो मात्र अतिथि हूँ परन्तु भाईचारे का यह रूप देख कर बहुत उत्साहित हूँ। हमे इसी तरह ताल से ताल मिलाते हुए भाईचारे को आगे बढ़ाना हैं व वर्तमान स्थिति में सौहार्द को असंतुलित करने का प्रयास व अफवाह फैलाया जा रहा है जिस पर कदापि ध्यान नहीं देना है। हम सभी धर्म के लोग अपने सामाजिक जीवन में एक दूसरे के पूरक हैं, हमे भाईचारे के साथ ही मात्र आगे बढ़ना हैं। वही उत्तर हावड़ा तृणमूल काँग्रेस अध्यक्ष व एमएमआईसी गौतम चौधरी ने कहा कि यह रक्तदान शिविर एक विशेष रक्तदान मेला है। शैलेश राय जैसा व्यक्ति व व्यक्तित्व पूरे हावड़ा में नहीं हैं। इस आयोजन के लिए मैं उन्हे सच्चे दिल से धन्यवाद देता हूँ। वही उदघाटन दौरान लांस नायक राजेश कुमार यादव की पत्नी रो पड़ी जिस पर शैलेश राय ने कहा कि आप पर हम सभी को गर्व है क्योंकि आप भारत माता के वीर सपुत शहीद लांस नायक राजेश कुमार यादव की पत्नी है, आप हिंदुस्तान की बेटी हैं, सम्पूर्ण राष्ट्र आप के साथ है। उन्होने शहीद राजेश कुमार यादव की 23 दिनों की पुत्री को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए राशि भेट की और कहाँ कि इसे बैंक खाते में डाल दीजिएगा जब बच्ची 21 वर्ष की हो जाएगी तो उसके विवाह में काम आएगा। यह भेट हमारे हावड़ा नगर निगम की ओर से है, हमारे हर एक पार्षद की तरफ से है। इस शिविर में उप मेयर मिनाती अधिकारी, एमएमआईसी भास्कर भट्टाचार्य, श्यामल मित्रा, प्रकाश शुक्ला व अन्य अतिथि उपस्थित थे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5