आत्मरक्षा से बड़ा धर्म कोई नहीं है। जान है तो जहान है। खुद को बचा कर चलते है तो दूसरों को भी उस से फायदा होता है। हम सब जानते सब कुछ है फिर भी न जाने क्यों गलतियाँ करते ही रहते है। सुधरने के लिए मौका पर मौका सुविधाओं के साथ उपलब्ध कराया जाता है फिर भी चूक करने का मौका अपने आप को दे ही देते है। हमे हमारी सीमित सोच सुधरने नहीं देती। हम सीमित मानसिकता के गुलाम हो गए है। इस गुलामी की जंजीरों को तोड़ना होगा व वक़्त की मांग के हिसाब से चलते हुए हमे अपनी मानसिकता को बदलना होगा तभी हम अपना, अपने परिवार का, समाज का कल्याण कर सकते हैं। कानून का मौखिक सम्मान न कर व्यावहारिक सम्मान करना ही हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए। व्यावहारिक सम्मान न करने के कारण अर्थात यातायात नियमों का पालन न करने के कारण प्रायः सड़क दुर्घटनाओं में मौत की खबर आम बात हो गयी है। गलती कर गलती एहसास होने पर भी गलती को पुनः स्थापित करना एक बड़ी गलती है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर समूचे बंगाल राज्य में 3 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, युवा वर्ग, गैर सरकारी संस्थाएं व स्थानीय लोग बड़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सेफ ड्राइव सेव लाइफ की नीव पर आधारित यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम को सफलता तो मिल ही रही है वहीं तदान्तर पीड़ी भी इस विषय पर परिपक्व होती जा रही हैं। हावड़ा के टिकिपाड़ा क्षेत्र में प्रथम बार यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हावड़ा सिटी पुलिस द्वारा गत 5 अप्रैल को अजोजित किया गया। टिकियापाड़ा यातायात पुलिस फाड़ी के समीप रेबेक्का बेलिलियस इंग्लिश स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बंगाल सरकार में मंत्री अरूप राय, हावड़ा पुलिस आयुक्त आईपीएस देवेन्द्र प्रकाश सिंह, उपायुक्त यातायात आईपीएस सुमनजीत राय, उपायुक्त यातायात ज़ोन-II आईपीएस रोमेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय, एसी यातायात ज़ोन-II शान्तानु कोर, बोरो चेयरमैन सौकत चौधरी, पार्षद कैलाश मिश्रा सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
हावड़ा पुलिस आयुक्त आईपीएस देवेन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के एलान पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वही सैकड़ों की तादात में स्थापित हो चुके हर चौराहे, रास्ते, गलियों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जा रही है। जो यातायात कानून का पालन नहीं करते हम उन्हे भी देख रहे हैं। मैं आप सभी को मात्र दो महत्वपूर्ण संदेश देना चाहता हूँ। पहला, अपने देश के कानून का पालन करें। दूसरा, मैं आज की पीड़ी का अधिकारी हूँ,। यदि परिवार के साथ आप कहीं जा रहे हैं व कानून का उलंघन करते हैं तो मैं उस वक़्त आप से सवाल कर आपको अपमानित करना नहीं चाहूँगा क्योंकि जागरूकता पर अभी कायम हूँ, उसकी भी एक सीमित वैधता होती है। वैधता समाप्ती पश्चात कानून उलंघन के अभिलेख के साथ आपके दरवाजे पर दस्तक दूंगा। हम नहीं चाहते कि आप से हमारा मन-मुटाव हो। हाथ जोड़ कर गुजारिश करता हूँ यहाँ उपस्थित सभी माताओं व बहनों से कि अपनों को समझाए, कानून के दायरे में रहें, निष्ठा से पालन करें। बच्चों से भी निवेदन है कि आप भी सचेत रहते हुए अच्छे नागरिक बने।
वही हावड़ा नगर निगम में महापौर ड़ा० रथीन चक्रवर्ती ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को शुभकमनाएं देते हुए कहा कि कल यह जगह कैसा हुआ करता था और आज की रौनक देखिये, वाम-फ्रंट के राज्य में कार्य नहीं हुआ है, जल-जमाव समस्या सदा बना रहता था। आज हमने कार्य किया है रास्ता, घाट सभी बदल रहा है। परन्तु रास्ता अच्छा है तो कानून नहीं तोड़ेंगे। आप भी जागरूक होते हुए अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करते रहिए। हमे अपने कार्य से 100 में से 100 नंबर हासिल है।
मंत्री अरूप राय ने महापौर ड़ा० रथीन चक्रवर्ती को देश के चिकित्सक, हावड़ा पुलिस आयुक्त आईपीएस देवेन्द्र प्रकाश सिंह को गतिशील आयुक्त संबोधित करते हुए उपस्थित डीसीपी, एसीपी, बोरो चेयरमैन, पार्षद सहित सभी महिलाओं, पुरुषों, छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया। उन्होने स्मरण कराते हुए बताया कि एक वक्त वो भी था जब इस परिसर में गाँजा, जुआ, शराबियों का अड्डा हुआ करता था और एक वक़्त आज का है जो अब परिवर्तन हो कर कितना विकसित हो गया है। जल्द ही रास्ते व नाले भी बन कर दुरुस्त हो जाएंगे। बस सेवाएँ भी चालू करेंगे। हम समझ सकते हैं यातायात सुविधा न होने पर कितना कष्ट होता होगा और यहाँ पर अनेक विद्यालय भी है। हमारी नेत्री ममता बनर्जी ने इस यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अपने लोगों के लिए उनके विशेष निजी सुरक्षा के लिए की हैं। प्रायः दुर्घटना से मृत्यु की खबर मिलती रहती है। जीवन बड़ा मूल्यवान है उसे ऐसे ही न गवाएँ। अपने परिवार के एक एक सदस्य को समझाएँ, जागरूक करें, नियमों पर ध्यान केन्द्रित कराएं। मुख्यमंत्री के चेहरे को देखिए, वे देश के लिए बंगाल के लिए कितना सोचती हैं।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे हावड़ा ट्रेफिक गार्ड के आईसी अशोक नाथ चटोपाध्याय ने वहाँ उपस्थित लगभग हजार लोगों को यातायात कानून पालन का शपथ दिलवाया व साथ साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलवाया। उन्होने बताया कि रक्तदान में बंगाल राज्य देश में सबसे आगे हैं। मुख्यमंत्री के आग्रह पर अमल करें और “सेफ ड्राइव सेव लाइफ” अभियान को भी आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में चल-चित्र का भी आयोजन किया गया था जिसमें यातायात कानून या नियमों का अनुशरण न करने पर क्या हस्र होता है विभिन्न उदाहरणों सहित दिखाया गया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=50