हावड़ा, 25 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पार्षद नागरिक सेवा कमिटी वार्ड संख्या 13 द्वारा आयोजित दो दिवसीय "जन स्वास्थ्य मेला 2019" एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें सशक्त महिला सम्मान 2019 दिया गया। संस्था की अध्यक्ष व वार्ड संख्या 13 की निवर्तमान पार्षद गीता राय की अध्यक्षता में पिछले 5 वर्षों से जन स्वास्थ्य मेला का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष भी संस्था की ओर से 10 सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। सीमा पर सुरक्षा में कार्यरत सीमा सुरक्षा बल के अस्सिटेंट कमांडेंट शहीद विनय प्रसाद की माता शकुंतला देवी, साहित्य को तकनीक से जोड़ने पर कार्य कर रही ममता पाण्डेय, भारतीय रेल में टिकट जांच अधिकारी पूनम सिंह, सलकिया डाक घर की अस्सिटेंट पोस्ट मास्टर सुमन प्रसाद, सोहन लाल देवरालिया विद्यालय की शिक्षिका रीना पाण्डेय, पत्रकार सम्पदा झा, नृत्य शिक्षिका अदिति दुबे, जैन स्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल उत्तर हावडा की अध्यक्ष कंचन पारिख, बिग बाजार में महिला कर्मचारियों का संगठन चलाने वाली रौशनिता देबनाथ तथा जनता आदर्श विद्यालय बालिका विभाग की पूर्व शिक्षिका प्रभारी माया राय को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीमा सुरक्षा बल के आईजी डॉ• बिहारी झा, डॉ• विमलेश त्रिपाठी सचिव, मनीष कुमार सिंह, सप्तऋषि दे, नीलाम्बर के सचिव रितेश पाण्डेय, डॉ• दुर्बा दे, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव शशि अग्निहोत्री, इशरत जहां, हावडा नगर निगम में वार्ड संख्या 17 की निवर्तमान पार्षद अनिता सिंह, बंगाल फ़िल्म की अभिनेत्री जूही सिंह को स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र, शॉल, डायरी व मिष्ठान देकर अभिनंदन किया गया।
वहीं शानिवार को लगभग 600 बच्चों के चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र छत्राओं को रवि मिश्रा, दीपक सिंह, रोहित सोनी, करण चौबे, मनीष सिंह, सुरेंद्र जैन, अविनाश प्रताप सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया।
एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति लोगों को बहुत पसंद आया। समरेश ग्रुप द्वारा प्रस्तुत नित्य नाटिका भी दर्शकों को पसंद आया, सैनिकों के जीवन और उनके समर्पण के भाव को दर्शाते जीवंत प्रस्तुति ने सैकड़ों दर्शकों को बांधे रखा।
इस दो दिवसीय जन स्वास्थ्य मेला में वार्ड के 100 वरिष्ठ नागरिकों सहीत वार्ड के सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। दो दिनों में लगभग 700 लोगों ने अपना स्वास्थ जांच करवाया तथा बड़ी संख्या में लोगों ने उज्जवला, उजाला, प्रधानमंत्री कौशल विकास, सुकन्या समृद्ध योजनाओं की जानकारियां ली तथा इसका पूरा लाभ उठाया।
कार्यक्रम के संयोजक उमेश राय ने बताया कि यह मेला हर वार्ड में आयोजित होने चाहिए और इसमें सभी को हिस्सा लेना चाहिए। यह मेला जनसंयोग का अच्छा माध्यम है।
मंच पर लगे स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम को देखा व सुना। भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, प्रदेश सचिव श्यामपद मंडल, प्रदेश नेता गोपाल सरकार, महासचिव सुरेंद्र जैन उपस्थित रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5027