राज्य में पटाखा बिक्री पर मुम्बई उच्च न्यायालय ने लगाया पाबंदी



--- जितेन्द्र मिश्रा -मुम्बई।
देश की राजधानी दिल्ली के बाद मुम्बई में पटाखा बिक्री पर न्यायालय ने पाबंदी लगा दी है। मंगलवार को मुम्बई उच्च न्यायालय ने सुरक्षा की दृष्टि का हवाला देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया जिसमें राज्य की रहीवासी इलाकों मे पटाखा बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। इस मामले मे न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि राज्य में सरकार इस आदेश को लागू करे और अनधिकृत तरीके से पटाखा बेचने वाले दुकानों पर पूर्ण पाबंदी लगाने का निर्देश न्यायालय ने सरकार को दिया है। सरकार से मान्यता प्राप्त पटाखे की विक्री करने वाले व्यापारियों के लिए न्यायालय नया निर्देश जारी किया है जिसमें पटाखों को बेचने के लिए मिलने वाली मान्यता में 50 फीसदी बदलाव किया गया है जिसको लेने के लिए दुकानदारों को काफी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा।

☆ प्रदूषण मुक्त मनाये दिवाली- फड़णवीस

वही न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने राज्य की जनता से आह्वाहन किया है कि दिवाली के समय पटाखे का प्रयोग न करते हुए शान्ति ढ़ंग से दिवाली त्यौहार को मनाये। मंगलवार मंत्रालय में प्रदुषण मुक्त वातावरण के एक कार्यक्रम के दौरान छात्र और छात्राओं को सम्बोधित करते हुए यह बात सीएम ने कही। उन्होंने कहा कि भारत देश त्योहारों के लिए माना जाता है जिसे हम श्रद्धा और उत्साह से मनाते है। फड़णवीस लोगों से प्लास्टिक मुक्त की अपील करते हुए कहा कि परम्पराओं से जुड़ी हमारी संस्कृति के साथ लोगों को चलना होगा। इसके अलावा प्लॉस्टिक के उपयोग से प्रदूषण बढ़ रहा है, ऐसे में इसका उपयोग टाला जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि यदि आप पर्यावरण का संतुलन रखना चाहते हैं तो प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाना चाहिए। वर्ष के दौरान सभी त्यौहारों को मनाने के लिए वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण नहीं होना चाहिए। इसका ध्यान रखा जाए।

प्रारंभ में स्कूली शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने पटाखों की वजह से होने वाले प्रदूषण के बारे में छात्रों को जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छात्रों द्वारा प्रदूषण के विषय में उठाए गए सवालों के जवाब भी दिए। पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने प्रस्तावना में कहा कि देश की भावी पीढ़ी को पर्यावरण का महत्व समझना चाहिए। स्कूल में पर्यावरण की रक्षा के संस्कार डाले जाने चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि दैनिक जीवन में प्लॉस्टिक का उपयोग न करें और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाएं।

कार्यक्रम दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल, कुलाबा म्यूनिसिपल स्कूल और यूरो स्कूल के प्रिंसिपलों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल एजुकेशन मंत्री गिरीश महाजन, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल, महाराष्ट्र प्रदूषण मंडल के अध्यक्ष मिलिंद म्हैसकर, अपर मुख्य सचिव सतीश गवई सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

☆ न्यायालय के निर्णय पर राज ठाकरे का सवाल

मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा लगाया गया पटाखे विक्री पर पाबंदी का मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने विरोध किया और कहा देश में हिन्दू समाज का दिवाली बड़ा त्यौहार माना जाता है जिसे लोग बड़े उत्साह से मनाते है लेकिन न्यायालय ने उसमे भी बाधा डाल दिया है। ठाकरे ने न्यायालय के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या लोगों को वाट्सप पर पटाखा फोड़ना चाहिए।

☆ पटाखे विक्री पर लगे पाबंदी को लेकर शिवसेना में हुए दो गुट

पटाखे विक्री पर न्यायालय के पाबंदी के मुद्दे को लेकर शिवसेना में दो गुट हो गए। एक तरफ जहा राज्य के पर्यावरण मंत्री फटाके बंदी का समर्थन करते हुए छात्रों को शपथ दिलाया। वही पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय राउत ने इसका जमकर विरोध किया और कहा कि आगामी 8 दिन में आने वाली त्यौहार दिवाली बैगर पटाखे की कैसी लगेगी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=507