बशीरहाट, 27 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
बशीरहाट में आयोजित एक रैली में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता शायंतन बसु द्वारा दिए गए बयान ने मंगलवार को विवाद का रूप धारण कर लिया जिसमें उन्होंने अपने पार्टी कॉडर से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जो भी बूथ लूटने की कोशिश करे, उसे गोली मार दी जाए। शायंतन बसु ने बशीरहाट में आयोजित रैली में कहा कि अगर आप देखते हैं कि गुंडे बूथ लूटने का प्रयास कर रहे हैं, तो उन्हें गोली मार देना। निशाना पैरों की तरफ नहीं हो, सीने में गोली दागी जाए। भाजपा की राज्य इकाई में महासचिव शायंतन बसु को पार्टी ने बशीरहाट संसदीय सीट से टिकट दिया है।
वहीं तृणूल कांग्रेस के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेगी और इसके खिलाफ कदम उठाने का आग्रह करेगी।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5199