'निरहुआ' द‍िनेश लाल यादव ने थामा बीजेपी का दामन



लखनऊ, 27 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भोजपुरी के सुपरस्‍टार कलाकार दिनेश लाल यादव "निरहुआ" ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन कर ली। उन्‍होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मौजूदगी में सदस्‍यता ग्रहण की है।

एएनआई के हवाले से मिली खबर के अनुसार स्टार दिनेश लाल यादव "निरहुआ" ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लखनऊ में बीजेपी ज्वाइन की। निरहुआ पार्टी ज्‍वाइन करने अपने साथ‍ियों के साथ पहुंचे थे। निरहुआ लोकसभा चुनाव में भी उतर सकते हैं लेकिन वह कहां से उतरेंगे इसका अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। इतना साफ है कि निरहुआ की लोकप्रियता का असर भाजपा को जरूर मिलेगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5203