कानपुर, 27 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी का गठबंधन हुआ है और ऐसे में अकबरपुर लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया गया है। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला महानगर अध्यक्ष से तालमेल के साथ गठबन्ध के लोक सभा प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अनवर अली उर्फ पप्पू मिर्जा को दी गयी है।
समाजवादी ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट में एक बैठक के दौरान बताया गया कि अनवर अली अल्पसंख्यक सभा के जिला/महानगर अध्यक्ष से तालमेल के साथ गठबन्धन के लोक सभा प्रत्याशी को जितने में अपनी अहम जिम्मेदारी निभायेगे। इस अवसर पर ग्रामीण कार्यालय में उनका स्वागत किया गया तथा कहा गया कि अनवर अली चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार, जनसभा, नुक्कड सभा एवं पदयात्राओं में अल्पसंख्यक सभा के ओर से अहम भूमिका निभायेगे और चुनाव के उपरान्त प्रभरी को अल्पसंख्यक सभा की कमेटी की भूमिका पर अपनी रिपोर्ट प्रदेश महासचिव के समक्ष पेश करेंगे। बैठक में ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव, जितेन्द्र कटियार, सुरेन्द्र गुप्ता पूर्व कोषाध्यक्ष, नरेन्द्र यादव, मोहम्मद शमीम खान, धर्मेन्द्र यादव, अरिबरन सिंह, सुनील कुमार बबलू, रामकरन सिंह यादव, सुनील प्रजापति, रमाकान्त पासवान, धीरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5204