इंडिया बेस्ट फेस1 के लिए नामांकन व ऑडिशन



कोलकाता, 04 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मार्च महीने की आखिरी तारीख पर एक बार फिर "इंडिया बेस्ट फेस1" के लिए नामांकन व ऑडिशन का आयोजन कोलकाता के वुड स्ट्रीट स्थित एक केफे में किया गया जिसमें लोगों ने दिलचस्पी लेते हुए जोर-शोर से भाग लिया। बतौर जूरी इंडिया बेस्ट फेस1 की संस्थापक व फैशन शो डायरेक्टर बिन्दिया भट्टाचार्य, फिल्म व टीवी कलाकार ओम प्रकाश लाधा, इंडिया बेस्ट फेस1 के सदस्य आमिर खान, प्रवक्ता मोहम्मद इस्तियाक आलम और फोटोग्राफर सौरभ न्याय उपस्थित रहे।

इंडिया बेस्ट फेस1 की बिन्दिया भट्टाचार्य ने बताया कि आने वाले दिनों में देश के नॉर्थ-ईस्ट व नॉर्थ रीजन में भी नामांकन व ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा जिससे वहां नये नये टेलेंट की खोज कर सकें जो अपने जीवन में मॉडलिंग व फिल्म जगत में ऊंचाइयों तक पहुँचना चाहते है।

बतौर अतिथि फ्रांसिस सिंघा उपस्थित रहे। वहीं केफे के ओनर विनय सेठिया और मैनेजर उमेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5258