ड्रग्स की बड़ी समस्या पर बनी फिल्म



---आकांक्षा सक्सेना, 04 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

"ए विशपर्ड कॉन्फेशन" फिल्म विश्व के सबसे बड़ी समस्या यानी कि ड्रग एडिक्ट के ऊपर बनी है। इस फिल्म में अक्षय श्रीवास्तव ने बतौर अभिनेता काम किया है और निर्देशन भी दिया है। यह फिल्म समाज में देश में फैली ड्रग्स की बड़ी समस्या और उससे होने वाले नुकसान, फेक लव स्टोरी का मिलाजुला संगम है।

यह फिल्म समाज को ड्रग्स जैसी भयानक समस्या से बचने का संदेश देती है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय श्रीवास्तव और अभिनेत्री अंकिता चेवले ने अहम भूमिका निभाई है।

इस फिल्म का ट्रेलर लदंन में 27 मार्च की शाम को रिलीज हुई है और 1 अप्रैल को मगध फिल्म फेस्टिवल मेंं यह सिलेक्ट हुई है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5259