हावड़ा, 05 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के पहल के तहत बच्चों में कानूनी जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों मे कानूनी जागरुकता लाना है। इसी प्रयास के तहत गुरूवार 04 अप्रैल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हावड़ा के सचिव न्यायाधीश अरनब दत्ता ने कानूनी पुस्तकों का वितरण लिलुआ भारतीय हाई स्कूल में किया।
बता दें कि स्कूली छात्र-छात्राओं को कानूनी रुप से जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूलों में विधिक साक्षरता क्लब का गठन किया जा रहा है। विधिक साक्षरता क्लब का गठन हावड़ा जिले के 5 स्कूलों में किया गया है जिसमें एक - लिलुआ भारतीया हाई स्कूल भी है। विधिक साक्षरता क्लब में कंप्यूटर, प्रिंटर, फर्नीचर व अलमारी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। विधिक साक्षरता क्लब में स्कूल के 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं सदस्य के रूप में रहेंगे। इस क्लब के नोडल अधिकारी स्कूल के प्रिंसिपल होते हैं। संस्था संकल्प टूडे स्कूलों में क्लब खुलवाने मे मदद करती है। संस्था के महासचिव इम्तियाज भारतीय ने उपरोक्त जानकारी दी।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5267