सीसीटीवी कैमरों से होगी समूचे हावड़ा शहर की निगरानी



प्रयास जारी है, वह दिन दूर नहीं जब पूरे हावड़ा शहर की निगरानी सीसीटीवी कैमरा करेंगे। शहर मे हर एक चौराहे, रास्ते व गलियों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने का कार्य जारी है। हावड़ा सिटी पुलिस के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के थानाध्यक्ष इस मिशन पर अपने अपने इलाकों की अगुवाई कर रहे हैं। वही समाज के विशेष लोग भीं बड़-चढ़ कर इस सामाजिक कार्य में हिस्सा ले रहे हैं। हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना द्वारा बचाव व सुरक्षा उपाय जागरूकता कार्यक्रम थाना के नजदीक स्थित सभागार में 7 अप्रैल को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त उत्तर हावड़ा आईपीएस ज़फर अजमल किदवई व सहायक पुलिस आयुक्त उत्तर हावड़ा आईपीएस भावना गुप्ता सहित हावड़ा नगर निगम मे एमएमआईसी गौतम चौधरी, पार्षद मंजीत रफेल व अनूप चक्रवर्ती मौजूद थे। उपायुक्त उत्तर हावड़ा आईपीएस ज़फर अजमल किदवई ने वहाँ उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरों का लगना पुलिस व पब्लिक दोनों के लिए बहुत ही फायदेमन्द है। एक ओर जहां कैमरें प्रहरी की भांति होंगे वही पब्लिक को परेशान करने वाले असामाजिक तत्व कैमरों को देखते ही अपना स्वभाव बदल लेंगे। उन्होने उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार एक व्यक्ति ने दूसरे के बटुए को उठाया व जब उसकी नज़र सीसीटीवी पर पड़ी तो उस बटुए को वही रख कर वह भाग गया। सहायक पुलिस आयुक्त उत्तर हावड़ा आईपीएस भावना गुप्ता ने भी लोगों के समक्ष अपनी बात रखीं। उन्होने लोगों से जागरूक होने के साथ साथ सहयोग के लिए भी निवेदन किया। ज्ञात हो कि गोलाबारी थाना अंतर्गत सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने के लिए 108 स्थल चयन किए गये है, हर एक स्थल पर 3 कैमरे लगेंगे। फिलहाल लगभग 180 कैमरों को स्थापित कर दिया गया है। समाजसेवी अनुज कुमार राय, वरिष्ठ पत्रकार डा० आनन्द पाण्डेय, उद्योगपति जतिन पारिख सहित अनेकों ने मंच से अपने वक्तव्य रखें। सीए व सीएस आशीष राय, सुरेन्द्र राय, हीरालाल भट्टर, रजनी सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, संजय कुमार पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, सुरेश अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गोलाबारी थाना के थानाध्यक्ष मृणाल सेनगुप्ता ने किया तथा कार्यक्रम दौरान थाना के अधिकांश पदाधिकारी सक्रिय दिखें।

https://www.indiainside.org/post.php?id=53