पाँच दिवसीय क्रिकेट कैम्प में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग



सोनभद्र, 15 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड।

क्रिकेट परफॉरमेंस पॉइंट के तत्वाधान में आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का समापन आज 15 अप्रैल को हो गया। बता दें कि युवा क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए 11 से 15 अप्रैल तक अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में आयोजित किया गया।

इस शिविर में लगभग 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखण्ड आदि राज्यों से थे, इसमें क्रिकेट की बारीकियों को एवं कम समय मे ज्यादा से ज्यादा अभ्यास कैसे किया जा सकता है आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

क्रिकेट परफॉरमेंस पॉइंट के डायरेक्टर आरिफ़ हुसैन ने बताया कि जनपद सोनभद्र में अपार प्रतिभाएँ हैं बस उन्हें निखारने की जरूरत है जिससे कि इस जनपद से भी कोई खिलाड़ी देश के लिए खेल सके। इस शिविर में कोच दीपांकर सिंह, स्पिन कोच अजय यादव, मैनेजर इसराइल अंसारी एवं डायरेक्टर आरिफ़ हुसैन की देखरेख में पाँचों दिन तक प्रशिक्षण दिया गया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5342