--- जितेन्द्र मिश्रा - मुम्बई।
केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की आदित्य योगी सरकार विकास को लेकर गंभीर है। प्रदेश की पिछली समाजवादी की सरकार में मनमानी ढंग से लूट मची थी, लोग कानून व्यवस्था से परेशान लोगो ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया। बुधवार को दो दिवसीय मुंबई दौरे पर आये उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले के मछली शहर के लोकसभा सांसद रामचरित्र निषाद ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की तर्ज पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ प्रदेश के विकास के लिए दिन रात काम करते है। राज्य के हर जिले का दौरा करने वाले सीएम सभी को साथ लेकर चल रहे है। सांसद निषाद अपने मतदान संघ मछली शहर लोकसभा का हवाला देते हुए कहा कि सड़क पानी और बिजली की समस्या से निजात देने का काम हमने जोरो में शुरू किया है। मिर्जापुर - भदोही और रामपुर के बीच प्रदेश रोड को बीते जून महीने में राष्ट्रीय महामार्ग में शामिल किया गया जिसका उदाहरण देते हुए निषाद ने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा को वोट देने वाली जनता आज भाजपा की सरकार से संतुष्ट दिखाई दे रही है।
☆ स्वामी विवेकानद हाईस्कूल कार्यक्रम के मुख्य अथिति बने सांसद निषाद
मालाड अप्पापाड़ा के स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल एवं कॉलेज के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद निषाद भाग लेने आए थे। कार्यक्रम में इस क्षेत्र के पूर्व विधायक राजहंस सिंह, आयोजक समशेर सिंह, महेश वर्मा, हास्य कवि सुरेश मिश्र, योगगुरु भारतेंदु व अन्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर सांसद निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेहद ही पारदर्शी तरीके से काम कर रहे थे। हर चीज ऑनलाइन है जिसे देश का कोई भी नागरिक कंप्यूटर पर देख सकता है। उत्तर प्रदेश के बारे में सांसद निषाद ने कहा कि गुजरात को रोल मॉडल बनाकर योगीजी काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में बड़े पैमाने पर सड़क का काम हो रहा है। हमारे मछली शहर मतदान क्षेत्र की मिर्जापुर-भदोही-रामपुर-मडियाहू-जौनपुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल कर लिया गया है। इस मौके पर विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में फड़णवीस लोगों के लिए बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं जिससे विकास को गति मिल रहा है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=536